✕

होम / बिजनेस / भारत के इस शहर में लैपटॉप मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगा रही है Dixon, अब सस्ते मिलेंगे ये लैपटॉप!

भारत के इस शहर में लैपटॉप मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगा रही है Dixon, अब सस्ते मिलेंगे ये लैपटॉप!

Dixon Technologies चेन्नई में एक लैपटॉप प्लांट लगाने जा रही है. यह प्लांट अगले 8 से 10 महीने में बन कर तैयार हो जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आपको जल्द ही भारत में सस्ते और अच्छी क्वालिटी के लैपटॉप उपलब्ध होंगे.  दरअसल, इलेक्ट्रॉनिक्स कांट्रेक्ट मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजीज (Dixon Technologies) चेन्नई में एक नया प्लांट लगाकर देश के शीर्ष 5 नोटबुक ब्रैंड्स में से 4 के लिए लैपटॉप बनाएगी. कंपनी के अनुसार अगले 8 से 10 महीनों में ये प्लांट चालू हो जाएगा. तो आइए जानते हैं इस प्लांट में किस कंपनी के लैपटॉप का प्रोडक्शन होगा?

देश के टॉप 4 ब्रैंड्स के लैपटॉप का होगा प्रोडक्शन

डिक्सन टेक्नोलॉजीज के अनुसार उनके पास देश में संचालित शीर्ष 5 ब्रैंड्स में से शीर्ष 4 के ग्राहक हैं. इसके लिए चेन्नई में एक नई साइट की योजना बनाई जा रही है. साइट की पहचान कर ली गई है और जरूरी रिसोर्स भी जुटा लिए गए हैं. कंपनी का लक्ष्य अगले 8 से 10 महीनों में यह फेसिलिटी शुरू करना है. इसलिए यह भी हमारे ग्रोथ का एक बहुत ही महत्वपूर्ण इंजन बनने जा रहा है. 
 
देश की सबसे बड़ी कांट्रेक्ट मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों में शामिल
इस समय देश की सबसे बड़ी कांट्रेक्ट मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों में से एक है. कंपनी पहले से ही एसर (Acer) के लिए नोटबुक बना रही है और उसने लेनोवो (lenovo) लैपटॉप के लिए एनपीआई (New Product Introduction) प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसका बड़े पैमाने पर उत्पादन वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में शुरू होने वाला है.

भारत में 10 बिलियन डॉलर की आईटी मार्केट

कंपनी के अनुसार भारत में आईटी प्रोडक्ट्स के लिए एड्रेसेबल मार्केट करीब 10 बिलियन डॉलर की है. आपको बता दें, बीते जून की तिमाही में डिक्सन ने 6,588 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया था. इसमें सालाना आधार पर 101 प्रतिशत की वृद्धि हुई. इसके साथ ही कंपनी के शुद्ध लाभ में भी 109 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हुई है. बीती तिमाही में यह 140 करोड़ रुपये रही, जिसमें से अधिकांश प्रॉफिट कंपनी के मोबाइल और ईएमएस (Electronics Manufacturing Services) डिवीजन से आया.

इसे भी पढ़ें-सरकार ने आगे बढ़ाई MPS मेंटेन करने की समयसीमा, इन 5 बैंको को मिली राहत
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

11 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

12 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

13 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

13 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

11 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

7 hours ago