होम / बिजनेस / Diwali पर डिफॉल्टर्स का मुंह मीठा कराना चाहता था ये Bank, लेकिन फिर आया ट्विस्ट 

Diwali पर डिफॉल्टर्स का मुंह मीठा कराना चाहता था ये Bank, लेकिन फिर आया ट्विस्ट 

कुछ वक्त पहले SBI ने लोन न चुकाने वालों के घर चॉकलेट भेजने की योजना बनाई थी. यूको बैंक भी कुछ ऐसा करना चाहता था, लेकिन बाद में कदम पीछे खींच लिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कर्ज लेकर वापस न देने वालों से बैंक अक्सर परेशान रहते हैं. ऐसे कर्जधारकों से रिकवरी के लिए बैंक समय-समय पर अभियान भी चलाते हैं. सरकारी सेक्टर के यूको बैंक ने रिकवरी के लिए एक नायाब तरीका निकाला था, लेकिन योजना को अमल में लाने से पहले ही उसे अपने कदम वापस खींचने पड़ गए. अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि आखिर बैंक को डिफॉल्टर्स का मुंह मीठा कराने के अभियान को ठंडे बस्ते में क्यों डालना पड़ा. 

ब्रांच हेड पर थी जिम्मेदारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूको बैंक ने दिवाली पर अपनी हर ब्रांच के टॉप 10 डिफॉल्टर्स को मिठाई भेजने की योजना बनाई थी. बैंक ने इस बारे में बाकायदा एक सर्कुलर जारी किया था, लेकिन अब इसे वापस ले लिया गया है. बैंक ने अपने एक नवंबर के सर्कुलर में कहा था कि हर ब्रांच के 10 टॉप डिफॉल्टर्स को दिवाली पर मिठाई का डिब्बा भेजा जाएगा. ऐसे लोगों को वैल्यूबल कस्टमर की तरह ट्रीटमेंट देना था ताकि वो शर्मिंदगी महसूस कर सकें. प्रत्येक ब्रांच हेड से कहा गया था कि वे खुद जाकर टॉप डिफॉल्टर्स को मिठाई देंगे. हालांकि अब बैंक ने इस सर्कुलर को वापस ले लिया है.

यूको को भी थी अच्छे की उम्मीद
कुछ वक्त पहले देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने भी लोन के डिफॉल्टर्स को चॉकलेट भेजने का फैसला लिया था. SBI का कहना था कि इस योजना का मकसद कर्जदारों, खासकर खुदरा ग्राहकों को समय पर किश्त के भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना था. SBI को इसका फायदा भी मिला था. इसी तर्ज पर यूको बैंक ने भी दिवाली पर डिफॉल्टर्स का मुंह मीठा कराने की योजना बनाई थी. इसके तहत शाखा प्रबंधक को व्यक्तिगत तौर पर टॉप 10 डिफॉल्टर्स से मिलकर उन्हें मिठाई का डिब्बा देना था, मगर अब इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है. बता दें कि जून तिमाही में बैंक का GNPA घटकर 4.48% रह गया था और NPA में भी 1.18 प्रतिशत की कमी आई थी.

काम कर गया SBI का Idea 
SBI के आइडिया की बात करें, तो चॉकलेट भेजने के चलते उसे करीब 2 करोड़ रुपए की पर्सनल और बिजनेस लोन की EMI मिली थी. इस योजना के तहत बैंक के प्रतिनिधि ऐसे ग्राहकों के घर चॉकलेट का डिब्बा लेकर जाते हैं, जिनके मंथली इंस्टॉलमेंट पर डिफॉल्ट होने की आशंका सबसे ज्यादा है. कर्ज लेकर EMI न चुकाने वालों को किश्त की याद दिलाने के लिए यह तरीका अपनाया जाएगा है. जो ग्राहक बैंक के फोन कॉल का जवाब नहीं देते, EMI नहीं भरते, बैंक प्रतिनिधि उनके घर पर चॉकलेट लेकर पहुंचते हैं. स्टेट बैंक ने उम्मीद जताई थी कि इस पहले से लोन के रीपेमेंट कलेक्शन में अच्छा रिस्पांस मिलेगा और ऐसा बाकायदा होता नजर आ रहा है. इस पहल को अंजाम देने के लिए बैंक ने दो फिनटेक कंपनियों के साथ साझेदारी की है. जिन कर्जदारों के डिफॉल्ट की आशंका सबसे ज्यादा है, फिनटेक कंपनी के प्रतिनिधि उनके घर बिना किसी पूर्व सूचना जाते हैं. वो अपने साथ चॉकलेट का एक पैकेट लेकर जाते हैं और उनसे मिलकर उन्हें लोन की EMI चुकाने की याद दिलाते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

2 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

2 hours ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

4 hours ago

भारत बना दुनिया का 11वां सबसे बड़ा FDI डेस्टिनेशन, 44% बढ़ा विदेशी निवेश: रिपोर्ट

UNCTAD की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत में एफडीआई प्रवाह बढ़कर 38.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2024 में 27.09 अरब डॉलर था.

4 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार ने लिया ब्रेक, अब आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 104.35 अंक यानी 0.13% गिरकर 78,180.72 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 31.65 अंक यानी 0.13% की गिरावट के साथ 24,398.70 अंक पर आ गया.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

2 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

2 hours ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

4 hours ago

भारत बना दुनिया का 11वां सबसे बड़ा FDI डेस्टिनेशन, 44% बढ़ा विदेशी निवेश: रिपोर्ट

UNCTAD की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत में एफडीआई प्रवाह बढ़कर 38.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2024 में 27.09 अरब डॉलर था.

4 hours ago

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

20 hours ago