होम / बिजनेस / सर्दी के मौसम में ZEE पर मुश्किलों की बरसात, कानूनी कार्यवाही की तैयारी में Disney Star!

सर्दी के मौसम में ZEE पर मुश्किलों की बरसात, कानूनी कार्यवाही की तैयारी में Disney Star!

ZEE एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) मुश्किलों के भंवर में फंस गई है. डिज्नी ने समझौता रद्द करने के लिए कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सोनी (Sony) के साथ मर्जर डील रद्द होने के बाद ZEE की मुश्किलों में इजाफा होने वाला है. एक तरफ जहां Sony ने शर्तों के उल्लंघन के लिए ZEE से 9 करोड़ डॉलर की मांग भी है. वहीं, डिज्नी स्टार भी ZEE एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि डिज्नी स्टार भारत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के TV प्रसारण के लिए 1.4 बिलियन डॉलर के सब-लाइसेंसिंग समझौते से पीछे हटने के लिए ZEE के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर सकती है.

इस बात पर निर्भर है कार्रवाही
ZEE एंटरटेनमेंट की तरफ से डिज्नी स्टार (Disney Star) को सूचित किया गया है कि वो 2024-2027 तक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के TV अधिकारों के लिए उनके 1.4 बिलियन डॉलर के समझौते पर आगे बढ़ने की स्थिति में नहीं है. जी के इस रुख के बाद 'द वॉल्ट डिज्नी' की भारतीय शाखा डिज्नी स्टार अगले कदम की तैयारी कर रही है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि रद्द किए गए समझौते में मध्यस्थता खंड (Arbitration Clause) शामिल है, तो डिज्नी स्टार को विवाद के समाधान के लिए मध्यस्थता कार्यवाही का सहारा लेना होगा. अन्यथा कंपनी क्षतिपूर्ति के लिए लिए कानूनी कार्यवाही शुरू कर सकती है.

ये भी पढ़ें - ZEE को अच्छे दिनों का इंतजार, Sony के बाद अब Disney Star से भी टूटा रिश्ता!

दोहरी मुश्किल में कंपनी
बताया जा रहा है कि ZEE लगभग 20 करोड़ डॉलर की पहली किश्त नहीं दे पाई है. लिहाजा अब कंपनी डिज्नी के साथ समझौते में आगे नहीं बढ़ेगी. दरअसल, डिज्नी स्टार को भुगतान की जाने वाली किश्त Sony Group और ZEE के मर्जर के साथ होने वाले निवेश का ही हिस्सा थी. अब जब सोनी से डील रद्द हो गई है, तो ZEE पहली किश्त भरने की स्थिति में नहीं है. इसलिए उसने Disney Star से मज़बूरी में रिश्ता तोड़ लिया है. यदि डिज्नी ZEE के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करती है, तो कंपनी दोहरी मुश्किल में पड़ जाएगी.

Sony ने की है ये डिमांड 
गौरतलब है कि सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया, जिसे अब कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट कहा जाता है, ने सोमवार को ZEE के साथ 10 अरब डॉलर के विलय समझौते को समाप्त करने की घोषणा की थी. इतना ही नहीं, सोनी ने शर्तों के उल्लंघन के लिए 9 करोड़ डॉलर की मांग भी है. विलय समझौते के मुताबिक, जापान की कंपनी कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट को विलय की गई इकाई में 1.56 अरब डॉलर का निवेश करना था. इस निवेश के साथ मर्जर के बाद अस्तित्व में आने वाली कंपनी में उसकी बहुसंख्यक हिस्सेदारी हो जाती. लेकिन लंबे समय से चले आ रहे उतार-चढ़ाव के बाद अब आखिर ये समझौता टूट गया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

6 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

9 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

10 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

10 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

6 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

11 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

9 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

10 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

10 hours ago