✕

होम / बिजनेस / Disney+ Hotstar ने यूजर्स को दिया झटका! दोस्तों के साथ पासवर्ड शेयरिंग पर लगाई रोक

Disney+ Hotstar ने यूजर्स को दिया झटका! दोस्तों के साथ पासवर्ड शेयरिंग पर लगाई रोक

Disney+ Hotstar OTT प्लेटफॉर्म पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगाने जा रहा है, जिसका मतलब है कि कंटेंट देखने के लिए खुद सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

डिज्नी (Disney) ने अपने यूजर्स को एक बड़ा झटका दे दिया है. दरअसल, अब तक डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) यूजर्स को अपने दोस्तों के साथ पासवर्ड शेयर करके फ्री मूवी देखने की सुविधा मिल जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा. अब आपके दोस्तों को मूवी देखने के लिए अलग से भुगतान करना होगा, क्योंकि डिज्नी जल्द ही दोस्तों के साथ पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगाने जा रहा है. तो आइए जानते हैं ये रोक कब से लगने जा रही है और क्यों?

सितंबर से बंद हो जाएगा से पासवर्ड शेयरिंग का विकल्प

Disney+ Hotstar  के एक फैसले ने कई लोगों को झटका दे दिया है, क्योंकि कंपनी अब दोस्तों का पासवर्ड लेकर मूवी देखने वालों पर रोक लगने वाली है. कंपनी ने अपनी पासवर्ड शेयरिंग पॉलिसी में बदलाव कर दिया है और पासवर्ड शेयरिंग पर सितंबर से रोक लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा. आपको बता दें, पिछले साल नेटफ्लिक्सने भी पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगा दी थी, लेकिन इस बार डिज्नी की तरफ से कदम उठाया गया है, जिससे यूजर्स निराश होने वाले हैं.

कंपनी के यूजर बेस में होगा इजाफा
डिज्नी के अनुसार इस फैसले से कंपनी के यूजर बेस में इजाफा देखने को मिलेगा. यानी यूजर बेस तेजी से बढ़ने वाला है. कंपनी ने कहा है कि अब बहुत जल्द दोस्तों के अकाउंट से फेवरेट शोज और मूवी देखना बंद होने वाला है, लेकिन आप अपने अकाउंट से जरूर इसे जारी रख सकते हैं, क्योंकि कंपनी सिर्फ पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगाने जा रही है.

इसे भी पढ़ें-Apple इन बदलावों के साथ लाने वाला है नया Mac Mini, जानें क्या होगी कीमत?

अकाउंट शेयरिंग के लिए करना होगा भुगतान
दोस्त चाहें तो अभी भी अकाउंट शेयरिंग का ऑप्शन चुन सकते हैं. इसका मतलब है कि अगर आपके पास कोई अकाउंट है और आप उसे दोस्तों के साथ शेयर करना चाहते हैं तो आपको अलग से भुगतान करना होगा. भुगतान करने के बाद आपका अकाउंट आसानी से शेयर किया जा सकेगा, लेकिन दूसरी तरफ यूजर्स चाहें तो खुद का सब्सक्रिप्शन लेकर भी फेवरेट शोज और मूवी का लुत्फ उठा सकते हैं. 

OTT प्लेटफॉर्म को हो रहा था नुकसान
कई यूजर्स अपने लिए OTT सेवा का सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहते और किसी दोस्त या फिर रिश्तेदार के पासवर्ड से लॉगिन करने के बाद कंटेंट देख लेते हैं. इस तरह एक ही सब्सक्रिप्शन पर ढेरों यूजर्स कंटेंट देख लेते हैं और OTT सब्सक्रिप्शन नहीं लेते. प्लेटफॉर्म चाहता है कि यूजर्स किसी और के पासवर्ड के बजाय खुद सब्सक्रिप्शन लेकर ही कंटेंट देखें और इसके लिए भुगतान करें.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

3 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

4 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

5 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

4 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

3 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

5 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

8 hours ago