✕

होम / बिजनेस / कंटेंट और कॉमर्स पर चर्चा: कोलकाता में मीडिया समिट आयोजित करने के लिए तैयार IWMBuzz

कंटेंट और कॉमर्स पर चर्चा: कोलकाता में मीडिया समिट आयोजित करने के लिए तैयार IWMBuzz

IWMBuzz लाइव एक पहल करते हुए कोलकाता में एक मीडिया समित का आयोजन करने जा रहा है. इस समिट में मीडिया और एंटरटेन्मेंट जगत की हस्तियां शामिल होंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

IWMBuzz कल यानी 14 नवंबर 2024 को कोलकाता के Fairfield by Marriott में अपनी बहुप्रतीक्षित मीडिया समिट (Media Summit) आयोजित करने जा रहा है. इस साल की शुरुआत में आयोजित "बंगाल का सबसे स्टाइलिश" अवॉर्ड की सफलता के बाद अब IWMBuzz एक बार फिर मीडिया, मनोरंजन और कंटेंट इंडस्ट्री के लीडर्स और इनोवेटर्स को एकत्र कर रहा है, ताकि एक गहन चर्चा और नेटवर्किंग हो सके.

इन प्रमुख संस्थानों से शामिल होंगे वक्ता 
इस समिट में प्रमुख वक्ताओं का एक स्टार-स्टडेड लाइनअप होगा, जिसमें CEOs, CMOs, मीडिया कंटेंट लीडर्स, टॉप इंफ्लूएंसर्स और डिजिटल पायनियर्स शामिल हैं. इसके अलावा ITC, Emami, The Viral Fever, Hoichoi, BW Businessworld, Ultratech, Havas Media Network, Colors Bangla, Dollar Industries, Concreto Cement, Wow Momo, Ei Samay, Zee Media, White Frames Technology, Workmates Core2Cloud, NDTV जैसे संगठनों से उद्योग जगक के प्रमुख व्यक्ति शामिल होंगे.

इन विषयों पर होगी चर्चा
समिट में सम्मिलित पैनल चर्चा और फेस-टू-फेस सेशन के माध्यम से टेलीविजन का भविष्य, डिजिटल मीडिया, इंफ्लूएंसर्स मार्केटिंग, ब्रैंडेड कंटेंट, मीडिया में AI और अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी. समिट का केंद्रीय विषय यह होगा कि क्या टीवी विज्ञापन अब भी प्रासंगिक है, या डिजिटल मीडिया अपने प्रभावशाली उदय के साथ कंटेंट कंजप्शन और मार्केटिंग का प्रमुख स्रोत बना रहेगा.

नेटवर्किगं का सुनहरा अवसर
यह समिट प्रोफेशनल्स, मार्केटर्स, क्रिएटर्स और बिजनेस लीडर्स के लिए एक समृद्ध नेटवर्किंग अवसर प्रदान करेगा. प्रतिभागी यह उम्मीद कर सकते हैं कि वे मीडिया उद्योग के विकास, अनुकूलन और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में सफलता प्राप्त करने के नए दृष्टिकोणों पर चर्चा करेंगे.

भारतीय मीडिया के भविष्य को आकार देगी ये चर्चा
WMBuzz के संस्थापक और संपादक, सिद्धार्थ लाइक कहते हैं, IWMBuzz में हम हमेशा ऐसे प्लेटफार्म बनाने में विश्वास रखते हैं जो सार्थक बातचीत को बढ़ावा दें और मीडिया और मनोरंजन की दुनिया के दिग्गजों को एकत्र करें. मीडिया समिट एक अनूठा अवसर है, जिससे हम कंटेंट और कॉमर्स के भविष्य को एक्सप्लोर करके उद्योग की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा कर सकते हैं और इनोवेशन के लिए मार्गदर्शन करने वाले पायनियर्स का सम्मान कर सकते हैं. हम कोलकाता में इस आकर्षक कार्यक्रम की मेज़बानी करने के लिए उत्साहित हैं और उम्मीद करते हैं कि यह चर्चा भारतीय मीडिया के भविष्य को आकार देगी. 

यहां करें रजिस्ट्रेशन
मीडिया उद्योग के सबसे चमकते हुए दिमागों से संवाद करने का यह अवसर न गंवाएं. IWMBuzz मीडिया समिट के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके अभी रजिस्ट्रेशन करें.    [https://www.mediasummit.in/](https://www.mediasummit.in/)

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

16 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

18 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

18 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

18 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

19 hours ago

बड़ी खबरें