✕

होम / बिजनेस / अग्निवीर योजना में बदलावों पर चर्चा गर्म, क्‍या बदल जाएगी ये केन्‍द्र की ये स्‍कीम

अग्निवीर योजना में बदलावों पर चर्चा गर्म, क्‍या बदल जाएगी ये केन्‍द्र की ये स्‍कीम

लोकसभा चुनावों में सरकार के खिलाफ प्रचार के दौरान अग्निवीर स्‍कीम का बड़े पैमाने पर जिक्र किया गया. विपक्ष ने सरकार पर बेरोजगारी के मामले को लेकर अग्निवीर स्‍कीम के जरिए निशाना साधा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव के बाद सरकार की जिस योजना में सबसे बड़े बदलावों को लेकर बात हो रही है वो है अग्निवीर योजना. लोकसभा चुनावों में इस योजना को लेकर युवाओं में काफी नाराजगी भी देखने को मिली. अब खबर है कि इसे लेकर सेना के अंदर एक सर्वे में हुआ है जिसमें इस स्‍कीम को लेकर उससे जुड़े लोगों से उनकी राय ली गई है. इस सर्वे में कई बड़े बदलावों को करने की सिफारिश दी गई है. हालांकि अभी तक सेना की ओर से ऐसी कोई सिफारिश सरकार को नहीं दी गई है.  

क्‍या हो सकता है सबसे बड़ा बदलाव? 
इस पूरे मामले को लेकर जिस तरह से विपक्ष ने पूरे चुनावों में मुद्दा बनाया उसके बाद इसमें बदलावों को लेकर बातचीत हो रही है. खबर ये है कि इसे लेकर सेना के अंदर जो सर्वे हुआ है उसमें सबसे बड़ा बदलाव जवानों को रिटेन करने के परसेंटेज को लेकर है. मौजूदा समय में अग्निवीर योजना में अगर कोई जवान 4 साल की सेवा पूरी कर लेता है तो उसके बाद सिर्फ 25 प्रतिशत जवानों को ही स्‍थाई किया जाता है. लेकिन इस सर्वे में इस प्रतिशत को 60 से 70 प्रतिशत तक करने का सुझाव दिया गया है. इसी तरह से विशेष बलों और विशेषज्ञ सैनिकों के लिए यह कैप लगभग 75 प्रतिशत होना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: महंगाई से परेशान आम लोगों के लिए आई खुशखबरी, क्‍या खाने पीने के सामान पर होगा असर?

ट्रेनिंग पीरियड में हो सकता है बदलाव 
मौजूदा समय में अगर कोई अग्निवीर अभी भर्ती होता है तो उसे 37 से 42 हफ्ते की ट्रेनिंग करनी होती है. सेना को इस सर्वे में फीडबैक मिला है कि अगर इस  24 हफ्ते किया जाता है तो इससे जवानों में अच्‍छा संदेश नहीं जाएगा. यही नहीं सबसे विशेष बात ये है कि सेना ये चाहती है कि इस सभी के बीच अच्‍छा भाईचारा बना रहे. सभी एक दूसरे के साथ भाईचारे के साथ रह सकें. 

सर्विस टाइम में भी सुधार करने का मिला है 
इस सर्वे में ये भी निकलकर सामने आई है कि जवानों को जो 4 साल में रिटायर किया जा रहा है उसमें भी इजाफा किया जाना चाहिए. इस समय को कम से कम 7 साल किया जाना चाहिए. साथ ही रिटायर होने पर जवानों को जो फायदा मिला है उसमें भी इजाफा किया जाना चाहिए. उन्‍हें जहां पूर्व सैनिक का दर्जा दिया जाना चाहिए और उन्‍हें ग्रेच्‍युटी भी दी जानी चाहिए. कहा ये भी जा रहा है कि उनकी वरिष्‍ठता का सम्‍मान करते हुए उन्‍हें अर्द्धसैनिकों बलों में नए सिरे से शामिल करने की बजाए केन्‍द्रीय सशस्‍त्र पुलिस बलों में भर्ती किया जाए.सेना की तकनीकी सेवाओं से जुड़े क्षेत्रों में ज्‍यादा सीनियर लोगों की जरूरत होती है. क्‍योंकि अग्निपथ उन्‍हें भर्ती करने का एकमात्र जरिया है तो ऐसे में तकनीकी क्षेत्र में भर्ती किए जाने वाले लोगों की कमी हो सकती है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

8 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

13 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

13 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

15 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

8 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

13 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

13 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

15 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

19 hours ago