✕

होम / बिजनेस / डायरेक्ट टैक्स से सरकार को बड़ी मजबूती, 8% बढ़ा नेट कलेक्शन, रिफंड में गिरावट

डायरेक्ट टैक्स से सरकार को बड़ी मजबूती, 8% बढ़ा नेट कलेक्शन, रिफंड में गिरावट

कॉर्पोरेट टैक्स में मजबूती, बेहतर अनुपालन और रिफंड में कमी ने सरकारी राजस्व को मजबूत किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

वित्तीय वर्ष 2025-26 में टैक्स मोर्चे पर सरकार की स्थिति लगातार मजबूत होती दिख रही है. दरअसल, कॉर्पोरेट टैक्स में बढ़ोतरी और रिफंड में कमी के चलते 17 दिसंबर तक देश का नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 8% बढ़कर 17.05 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है. इनकम टैक्स विभाग के ताजा आंकड़े अर्थव्यवस्था में स्थिरता और बेहतर अनुपालन की ओर इशारा कर रहे हैं.

8% बढ़कर 17.05 लाख करोड़ रुपये पहुंचा नेट कलेक्शन

इनकम टैक्स विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 1 अप्रैल से 17 दिसंबर 2025 के बीच नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 17,04,725 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 15,78,433 करोड़ रुपये था. यानी सालाना आधार पर इसमें करीब 8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स में भी 4.16% की बढ़ोतरी

इस अवधि में ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 4.16% बढ़कर 20,01,794 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. यह संकेत देता है कि टैक्स बेस का विस्तार हुआ है और टैक्स अनुपालन में भी सुधार देखने को मिला है.

कॉर्पोरेट टैक्स बना सबसे बड़ा सहारा

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में सबसे बड़ा योगदान कॉर्पोरेट टैक्स का रहा. नेट कॉर्पोरेट टैक्स कलेक्शन बढ़कर 8,17,310 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 7,39,353 करोड़ रुपये था. कंपनियों के बेहतर मुनाफे और मजबूत आर्थिक गतिविधियों ने सरकार की झोली भरने में अहम भूमिका निभाई.

नॉन-कॉर्पोरेट टैक्स में भी इजाफा

व्यक्तियों और अन्य संस्थाओं द्वारा दिया गया नॉन-कॉर्पोरेट टैक्स भी बढ़ा है. यह कलेक्शन 7,96,181 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,46,905 करोड़ रुपये हो गया. इससे साफ है कि व्यक्तिगत आयकर के मोर्चे पर भी सरकार को बेहतर रिटर्न मिल रहा है.

रिफंड में 13.52% की बड़ी गिरावट

इस दौरान जारी किए गए टैक्स रिफंड में 13.52% की कमी आई है. चालू वित्त वर्ष में अब तक 2,97,069 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया, जबकि पिछले साल यह 3,43,499 करोड़ रुपये था. कम रिफंड का सीधा असर नेट टैक्स कलेक्शन को मजबूत करने में दिखा है.

एडवांस टैक्स से भी मिले मजबूत संकेत

वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक एडवांस टैक्स कलेक्शन 4.27% बढ़कर 7,88,388 करोड़ रुपये हो गया है. इसमें कॉर्पोरेट एडवांस टैक्स लगभग 8% बढ़कर 6,07,300 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. हालांकि, नॉन-कॉर्पोरेट टैक्सपेयर्स द्वारा दिए गए एडवांस टैक्स में 6.49% की गिरावट दर्ज की गई और यह 1,81,088 करोड़ रुपये रहा.

टैक्स सिस्टम में बदलाव का असर

यह प्रदर्शन ऐसे समय में सामने आया है जब टैक्स सिस्टम में बड़े सुधार किए गए हैं. 2025 के केंद्रीय बजट में नई पर्सनल इनकम टैक्स व्यवस्था को बढ़ावा देते हुए स्लैब में कटौती की गई, ताकि लोगों के हाथ में ज्यादा डिस्पोजेबल इनकम आए और खपत को गति मिले.

 जीएसटी में रेट रैशनलाइजेशन पर जोर

अप्रत्यक्ष करों के मोर्चे पर भी सरकार ने कदम तेज किए हैं. सितंबर में GST काउंसिल ने रेट रैशनलाइजेशन के तहत टैक्स स्लैब को सरल किया. अब जीएसटी की दरें मुख्य रूप से 0%, 5% और 18% रखी गई हैं, जबकि लग्जरी और सिन गुड्स पर 40% की विशेष दर लागू की गई है. इससे सिस्टम को सरल बनाने और टैक्स चोरी पर लगाम लगाने की कोशिश की गई है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

13 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

17 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

20 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

20 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

20 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

16 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

13 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

17 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.