होम / बिजनेस / Budget 2024 से पहले टैक्स कलेक्शन में होगी बढ़ोत्तरी, जानिये कितना बढ़ेगा कलेक्शन!
Budget 2024 से पहले टैक्स कलेक्शन में होगी बढ़ोत्तरी, जानिये कितना बढ़ेगा कलेक्शन!
2013-14 में जहां ये 6.38 करोड़ रुपए हुआ करता था वहीं वित्त वर्ष 2022-23 में यह बढ़कर 16.61 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया था.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
भारत की टैक्स कलेक्शन को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भारतीय टैक्स का परिदृश्य काफी तेजी से बदला है. खबर है कि अगले दस सालों में टैक्स कलेक्शन बढ़कर 19 लाख करोड़ रुपयों तक पहुंच जाएगा. इसके साथ ही सरकार करदाताओं के लिए ज्यादा बेहतर विकल्प भी प्रस्तुत कर सकती है क्योंकि कलेक्शन में बढ़ोत्तरी होने की वजह से वित्तीय परिप्रेक्ष्य भी काफी मजबूत होगा.
इस साल 20% हुआ इजाफा
नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में शामिल किये जाने वाले पर्सनल इनकम टैक्स और कॉर्पोरेट टैक्स में जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी. वित्त वर्ष 2013-14 में जहां ये 6.38 करोड़ रुपए हुआ करता था वहीं वित्त वर्ष 2022-23 में यह बढ़कर 16.61 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया था. अगर सिर्फ इस वित्त वर्ष के दौरान टैक्स कलेक्शन की बात करें तो इस वर्ष के दौरान ही कलेक्शन में 20% का इजाफा देखने को मिला है और इस आंकड़े को देखते हुए यह माना जा रहा है कि 31 मार्च 2024 तक टैक्स कलेक्शन 19 लाख करोड़ रुपयों तक पहुंच जाएगा.
सरकार ने लिए महत्त्वपूर्ण फैसले
इन सभी सालों के दौरान सरकार ने काफी मेहनत करते हुए टैक्स व्यवस्था को काफी सुप्रवाही बनाया है. इसके लिए सरकार ने टैक्स व्यवस्था में दरों में कटौती की है और छूटों को नियंत्रित किया है. कॉर्पोरेट के साथ-साथ ऐसे लोगों के लिए भी कम ब्याज दरों की शुरुआत की गई है, जिन्होंने अपनी मर्जी से टैक्स में मिलने वाली छूट को त्याग दिया है. 2023-24 बजट के दौरान व्यक्तिगत इनकम टैक्स की व्यवस्था में भी महत्त्वपूर्ण बदलाव किये गए और इन बदलावों की वजह से करदाता के लिए व्यवस्था ज्यादा सुविधाजनक बनी है. ज्यादा मोहक टैक्स स्ट्रक्चर के आ जाने, शुरूआती छूट की सीमा में बढ़ोत्तरी करने और स्टैण्डर्ड कटौतियों को शामिल करने जैसे फैसले, व्यक्तियों पर मौजूद टैक्स के भार को कम करने के लिए किया गया है.
जरूरी है बजट 2024
उच्च टैक्स रेट को लागू करने की वजह से तेजी से आगे बढ़ती ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री की रफ्तार पर रोक लग गई है. अगले साल देश में लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं और सरकार फरवरी में बजट पेश करेगी और इसी बजट के आधार पर जुलाई 2024 में वोट की मांग भी की जा सकती है. इसीलिए बजट 2024 अत्यंत महत्त्वपूर्ण हो जाता है.
यह भी पढ़ें: जाने-माने इन्वेस्टमेंट बैंकर Sudhakar Gande ने की अमित शाह से मुलाकात, क्या है पूरी बात!
टैग्स