✕

होम / बिजनेस / डिनरवेयर ब्रैंड BlackCarrot ने नेहा धूपिया से समर्थन मिलने के बाद प्रमुख निवेशकों से जुटाया फंड

डिनरवेयर ब्रैंड BlackCarrot ने नेहा धूपिया से समर्थन मिलने के बाद प्रमुख निवेशकों से जुटाया फंड

BlackCarrot भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एक स्टार्ट-अप है, जोकि भारत के सभी प्रमुख ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर अपने प्रोडक्ट्स बेचता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत का पहला डिनरवेयर ब्रैंड ब्लैककैरेट (BlackCarrot) स्वास्थ्य के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं को डिनर प्रोडक्ट्स का बेहतरीन कलेक्शन पेश करता है. इस ब्रैंड को बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने समर्थन (Endorsed) दिया है. ब्लैककैरेट ने वे फाउंडर सर्कल (We Founder Circle), इवोल्वएक्स एक्सेलेरेटर (EvolveX accelerator) और प्ले सिंपल गेम्स (Play Simple Games) के को-फाउंडर सूरज नलिन जैसे प्रमुख निवेशकों से एक महत्वपूर्ण सीड फंडिंग राउंड की घोषणा की. बता दें, ब्लैककैरेट भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एक स्टार्ट-अप है, जोकि भारत के सभी प्रमुख ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर अपने प्रोडक्ट्स बेचता है और अपने इनोवेटिव और स्वास्थ्य केंद्रित दृष्टिकोण के साथ डिनरवेयर बाजार में क्रांति लाने के लिए तैयार है.

ब्लैककैरेट इन प्रोडक्ट्स की करता है बिक्री

यह निवेश बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और टैप्रूट डेंट्सु (Taproot Dentsu) के को-फाउंडर अग्नेलो डियास द्वारा ब्लैककैरेट में इक्विटी पार्टनर्स के रूप में शामिल होने के बाद हुआ है. ब्लैककैरेट का मिशन भारतीयों के खाने के तरीके को इस तरह से बदलना है कि ग्राहक की भलाई को प्राथमिकता दी जाए. उनके इनोवेटिव प्रोडक्ट्स की रेंज में बोन चाइना (जानवरों की हड्डी से बना राख) मुक्त क्रॉकरी, 304 फूड-ग्रेड स्टेनलेस स्टील कटलरी, और लीड-फ्री ग्लासेस शामिल हैं, जो पारंपरिक विकल्पों की तुलना में एक स्वस्थ विकल्प प्रदान करते हैं.

ब्लैककैरेट के डिनरवेयर सुरक्षिक और स्वस्थ 

नेहा धूपिया ने फंड रेज को लेकर अपने एक बयान में कहा है कि ब्लैककैरेट की डिनरवेयर बनाने की प्रतिबद्धता, जो न केवल स्टाइलिश है बल्कि सुरक्षित और स्वस्थ भी है. यह उनके लिए बहुत मायने रखती है. उनके फ्यूचर डेवलपमेंट के लिए वह अपने नए निवेशकों के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं. वहीं, ब्लैककैरेट के को-फाउंडर यदुपति गुप्ता (पूर्व जे.पी. मॉर्गन और एवेंडस इन्वेस्टमेंट बैंकर) और विशाल गुप्ता (पूर्व विप्रो कंज्यूमर केयर और वीआईपी लगेज ग्रुप कंपनी के मार्केटिंग और सेल्स हेड) ने इस फंडिंग और अपने प्रतिष्ठित निवेशकों के समर्थन को लेकर उत्साह व्यक्त किया. उन्होंने कहा है कि यह निवेश उनके डेवलपमेंट को सभी चैनलों को बढ़ावा देगा. जिसमें उनकी वेबसाइट, मार्केटप्लेस और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म शामिल हैं. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

20 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

23 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

23 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

20 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

20 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago