✕

होम / बिजनेस / दिलजीत के गाने पर आपत्ति, लेकिन शराब बेचकर खूब अमीर बन रही तेलंगाना सरकार

दिलजीत के गाने पर आपत्ति, लेकिन शराब बेचकर खूब अमीर बन रही तेलंगाना सरकार

हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने तेलंगाना लाइव कॉन्सर्ट किया था. दिलजीत अलग-अलग शहरों में घूम-घूमकर अपने चाहने वालों के बीच परफॉर्म कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों छाये हुए हैं. वजह है उनके लाइव कॉन्सर्ट. वह अलग-अलग शहरों में अपने चाहने वालों के बीच परफॉर्म कर रहे हैं. गुजरात के अपने कॉन्सर्ट में उन्होंने तेलंगाना सरकार से मिले नोटिस का जो जवाब दिया है, उसने सुर्खियां बंटोर ली है. दिलजीत ने ऐसी मांग कर डाली है जिसे पूरी करना किसी भी सरकार के लिए आसान नहीं है. सिंगर ने तेलंगाना सरकार को जवाब देते हुए कहा कि अगर सभी राज्य अपने यहां शराब बंद कर दें, तो वह शराब पर कोई गाना नहीं गाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि शराब से बहुत बड़ा रिवेन्यु आता है. युवाओं को बेवकूफ नहीं बना सकते आप.

गलत असर का दिया हवाला 
दिलजीत दोसांझ ने कहा कि बॉलीवुड के कई कलाकार शराब का विज्ञापन करते हैं. लेकिन वह न तो ऐसा करते हैं और न ही खुद शराब पीते हैं, लिहाजा उनके शराब पर गाने ना गाना बहुत आसान है. दिलजीत ने आगे कहा कि उनके महज चार गाने हैं शराब पर वो नहीं गाएंगे तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा. हाल ही में जब सिंगर ने तेलंगाना में कॉन्सर्ट किया था, तो उन्हें सरकार से नोटिस मिला था कि वो शराब पर कोई गाना नहीं गाएंगे क्योंकि इससे युवाओं- बच्चों पर गलत असर पड़ता है. दिलजीत दोसांझ ने आगे कहा कि मैंने धार्मिक गाने दर्जनों से ज्यादा गाए हैं. लेकिन उसकी बात कोई नहीं कर रहा. मैं अलग से किसी को फोन करके नहीं बोल रहा कि आपने पटियाला पेग लगाया कि नहीं लगाया? मैं केवल गाना गा रहा हूं.

शराब से सरकार की खूब कमाई
तेलंगाना सरकार को भले ही दिलजीत दोसांझ के शराब पर गाना गाने पर आपत्ति है, लेकिन वह खुद शराब बेचकर अपनी तिजोरी भर रही है. इसी साल आई एक रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना ने 2024-25 में शराब की बिक्री से 40 हजार करोड़ रिवेन्यु वसूलने का टारगेट रखा है. 2023-24 में तेलंगाना ने 36,493 करोड़ रुपए शराब की बिक्री से कमाए थे. 2022-23 में राज्य सरकार के खजाने में 34,145 करोड़  का राजस्व आया था.  जबकि 20 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश ने पिछले वित्त वर्ष में उसने शराब की बिक्री से से 47 हजार 600 करोड़ कमाए थे. वहीं, पंजाब को 6,151 करोड़ रुपए के राजस्व से ही संतोष करना पड़ा था. तेलंगाना सरकार भले ही शराब पर गाने को युवाओं- बच्चों पर बुरा असर बता रही हो, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि राज्य में शराब पीने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

13 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

16 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

16 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

16 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

17 hours ago

बड़ी खबरें