✕

होम / बिजनेस / क्या वास्तव में Vinesh Phogat को इनाम में मिले हैं 16 करोड़ रुपए?

क्या वास्तव में Vinesh Phogat को इनाम में मिले हैं 16 करोड़ रुपए?

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि विनेश फोगाट को अलग-अलग कंपनियों से 16 करोड़ रुपए मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में भले ही कोई मेडल न जीता हो, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से पूरे देश को खुश होने का एक मौका ज़रूर दिया. हाल ही में विनेश जब स्वदेश लौटीं, तो उनका चैंपियन की तरह स्वागत हुआ. पहलवान विनेश फोगाट ने ओलंपिक में 50kg वर्ग के फाइनल में जगह बना ली थी, मगर मुकाबले से पहले 100 ग्राम वजन बढ़ने के चलते उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया. इसके बाद खेल पंचाट ने उनकी सिल्वर मेडल की अपील को भी खारिज कर दिया. इस तरह शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें खाली हाथ भारत लौटना पड़ा. जब से विनेश फोगाट भारत लौटीं हैं, दावा किया जा रहा है कि उन्हें बतौर इनाम 16 करोड़ रुपए की धनराशि मिली है. लेकिन क्या वास्तव में ऐसा है?

किया जा रहा है ये दावा 
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि विनेश फोगाट को अलग-अलग संस्थाओं, व्यापारियों और कंपनियों से 16 करोड़ रुपए बतौर इनाम मिला मिले हैं. अब इस दावे पर उनके पति सोमवीर राठी का बयान आया है.  सोमवीर ने वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इसे पूरी तरह से गलत करार दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि विनेश को अभी तक किसी से भी कोई धनराशि नहीं मिली है.

पति ने बताया सस्ती लोकप्रियता
विनेश फोगाट के पति ने उनके फैंस से आग्रह किया है कि इस तरह की झूठी खबरें ना फैलाएं. उन्होंने इसे सस्ती लोकप्रियता पाने का साधन बताया है. सोमवीर राठी ने X पर लिखा है - निम्नलिखित संस्थाओं, व्यापारियों, कंपनियों और पार्टियों द्वारा विनेश को कोई धनराशि प्राप्त नहीं हुई है. आप सभी हमारे शुभचिंतक लोग हैं, कृपया झूठी खबरें न फैलाएं. इससे हमारा नुकसान तो होगा ही, सामाजिक मूल्यों का भी नुकसान होगा. यह सस्ती लोकप्रियता पाने का साधन मात्र है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

7 minutes ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

29 minutes ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

41 minutes ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

14 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

14 hours ago

बड़ी खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

7 minutes ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

41 minutes ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

29 minutes ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

15 hours ago