होम / बिजनेस / ट्विटर पर क्यों वायरल हो रही है DLF के लग्जरी फ्लैट्स बिकने की खबर?

ट्विटर पर क्यों वायरल हो रही है DLF के लग्जरी फ्लैट्स बिकने की खबर?

क्या सच में सिर्फ 3 दिनों के अन्दर DLF ने 7 करोड़ की कीमत वाले 1137 फ्लैट्स बेच दिए हैं? ट्विटर पर वायरल हो रही फोटो में कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इन्टरनेट पर एक फोटो बहुत वायरल हो रही है जिसमें रियल एस्टेट कंपनी DLF, के गुरुग्राम स्थित ऑफिस में प्रोजेक्ट लॉन्च होने के बाद लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है. दिल्ली स्थित रिसर्च एनालिस्ट आलोक जैन ने एक फोटो साझा की है जिसमें लोगों को 7 करोड़ की कीमत वाली लग्जरी प्रॉपर्टी खरीदने के लिए भीड़ लगाते देखा जा सकता है. इसके साथ ही आलोक जैन ने रियल एस्टेट क्षेत्र में संभावित गिरावट की रिपोर्टों पर भी सवाल उठाये हैं. 
आलोक जैन, इन्वेस्टिंग प्रोडक्ट्स उपलब्ध करवाने वाली वीकेंड इन्वेस्टिंग नामक कंपनी के फाउंडर भी हैं. उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, “किसी ने मुझे DLF के ऑफिस से ये तस्वीरें भेजी हैं जिनमें लोगों को 7 करोड़ की कीमत वाले लग्जरी घरों को खरीदने के लिए लाइन लगाते हुए देखा जा सकता है. रियल एस्टेट स्लोडाउन कहां हुआ है?” मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लगभग 10 सालों के बाद DLF ने एक लग्जरी प्रोजेक्ट लॉन्च किया है जिसका नाम ‘Arbour’ है. 
21 फरवरी 2023 को आलोक ने इस वायरल हुई तस्वीर के बारे में एक अपडेट भी शेयर किया था. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उन्हें एक DLF ब्रोकर से पता चला है कि कंपनी ने 7 करोड़ की कीमत वाले सारे 1137 फ्लैट्स को तीन दिनों के अन्दर ही बेच दिया है. ट्वीट में उन्होंने लिखा ‘दिमाग फट गया’. आलोक ने आगे एक कमेंट में बताया कि लगभग 1100 अपार्टमेंट्स को खरीदने के लिए 4500 खरीदारों ने बोली लगायी थी. बहुत से ट्विटर यूजर्स ने इस पोस्ट के जवाब में कहा – खरीदने वाले ज्यादातर ब्रोकर्स और इन्वेस्टर्स ही रहे होंगे. 
एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर लिखा “90% हिस्सा इन्वेस्टर्स और ब्रोकर्स के कुछ ग्रुप्स के द्वारा खरीद लिया गया था. क्या आप कभी गुरुग्राम गोल्फ कोर्स स्थित Camellias गए हैं? DLF द्वारा सब कुछ बेचा जा चुका है. कभी शाम में जाइए और देखिये कि कितने अपार्टमेंट्स की लाइट जल रही है. 40% से भी कम निवासी इन अपार्टमेंट्स में रहते हैं और उनमें से भी आधे किराए पर रह रहे हैं.”
एक और यूजर ने लिखा कि ब्रोकर्स और बिल्डर्स द्वारा इस रणनीति का प्रयोग प्रचार करने के लिए किया जाता है. एक आदमी ने कमाई में फर्क को बताने के लिए लिखा कि ‘जब शालीमार ग्रुप ने लखनऊ में अल्ट्रा लग्जरी प्रीमियम विला को लॉन्च किया था तो 5 करोड़ से ऊपर की सारी यूनिट्स बिक गयीं थीं और 3 करोड़ से कम की सभी यूनिट्स का बिकना अभी भी बाकी है. DLF द्वारा आखिरी पूरे किये गए प्रोजेक्ट का नाम Crest&Camellias था. Arbour कुल 25.8 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें 5 टावर्स भी हैं. यह प्रोजेक्ट गुरुग्राम के सेक्टर 63 में स्थित है.
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेटिंग हुई बेहतर, कुछ क्षेत्रों में नाराज हैं देश के नागरिक

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

6 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

9 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

9 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

9 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

11 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

12 hours ago