✕

होम / बिजनेस / DGCA ने इंडिगो पर लगाई इतने लाख की पेनल्‍टी, इस वजह से उठाया गया कदम

DGCA ने इंडिगो पर लगाई इतने लाख की पेनल्‍टी, इस वजह से उठाया गया कदम

INDIGO कंपनी के साथ पिछले कुछ महीनों में 4 घटनाएं हो चुकी हैं, इन घटनाओं में जहां दो घटनाएं विमानों के पिछले हिस्‍सों के टकराने की हैं वहीं दो अन्‍य घटनाएं शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए DGCA (The Directorate General of Civil Aviation  ) ने जांच के बाद इंडिगो (INDIGO) पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है. अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुई घटना की विस्‍तार से हुई जांच के बाद DGCA ने INDIGO पर ये कार्रवाई की है. इससे पहले DGCA ने INDIGO के एक पायलट और को-पायलट के लाइसेंस को सस्‍पेंड कर चुका है. 

आखिर क्‍या हुई थी घटना?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ समय पहले बैंग्‍लुरु से अहमदाबाद आ रही फ्लाइट ने जैसे ही अहमदाबाद में लैंड किया तो उसका पिछला हिस्‍सा जमीन से टकरा गया था. इस लैंडिंग में यात्रियों को तो कोई नुकसान नहीं हुआ था लेकिन DGCA ने इस दुर्घटना को बेहद गंभीरता से लिया था. सिर्फ यही नहीं DGCA ने इस दुर्घटना के बाद को-पायलट का लाइसेंस एक महीने के लिए और पायलट का लाइसेंस तीन महीने के लिए सस्‍पेंड भी कर दिया था. इस पूरे मामले के बाद हुई जांच में DGCA की ओर से ये कदम उठाया गया है.

पिछले 6 महीने में हो चुके हैं 4 बड़े हादसे 
INDIGO के विमानों के साथ पिछले 6 महीने में 4 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. इनमें अहमदाबाद के अलावा मुंबई में उतर रहे एक विमान को बिपरजॉय तूफान के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा था. विमान ने वहां लैंडिंग के दो असफल प्रयास किए लेकिन वो नहीं उतर सका. इसके कारण विमान को अपनी लैंडिंग रोकनी पड़ी थी. इसके बाद विमान को उदयपुर की ओर डॉयवर्ट तो किया गया, लेकिन उसे वहां भी परेशानियों का सामना करना पड़ा. लेकिन आखिरकार वो वहां ही उतरा था. 

यही नहीं 11 जून को भी कोलकाता से दिल्‍ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंचे INDIGO एयरबस ए321 विमान का पिछला हिस्‍सा जमीन से टकरा गया था. इस घटना के बाद भी DGCA ने विमान कंपनी INDIGO के पायलट पर उड़ान भरने से रोक लगा दी थी. इस पूरी घटना के बाद INDIGO ने इस घटना को लेकर कहा था कि मामले की जांच की जा रही है. 6 महीने में लगातार इतनी घटनाओं के सामने आने के बाद INDIGO पर ये कार्रवाई की गई है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

16 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

19 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

16 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

14 hours ago