होम / बिजनेस / DGCA की सख्ती: इंडिगो पर ₹22.2 करोड़ का जुर्माना, CEO से लेकर टॉप मैनेजमेंट पर कार्रवाई

DGCA की सख्ती: इंडिगो पर ₹22.2 करोड़ का जुर्माना, CEO से लेकर टॉप मैनेजमेंट पर कार्रवाई

DGCA की यह कार्रवाई सिर्फ इंडिगो के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे एविएशन सेक्टर के लिए एक कड़ा संदेश है कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और नियमों के पालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की जांच में एयरलाइन के ऑपरेशन, क्रू मैनेजमेंट और फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों के पालन में बड़ी लापरवाही सामने आई है. दिसंबर 2025 में हुई भारी अव्यवस्था के बाद DGCA ने इंडिगो पर 22.2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है और कंपनी के शीर्ष प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की है.

CEO को चेतावनी

DGCA ने इंडिगो के CEO को औपचारिक चेतावनी जारी की है. इसके अलावा COO (अकाउंटेबल मैनेजर) को वार्निंग दी गई है, जबकि SVP (OCC) को ऑपरेशनल जिम्मेदारियों से हटाने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही फ्लाइट ऑपरेशन और क्रू प्लानिंग से जुड़े अन्य अधिकारियों को भी सख्त चेतावनी दी गई है.

दिसंबर 2025 में क्यों बिगड़ा था इंडिगो का सिस्टम

दिसंबर 2025 में इंडिगो की 2,507 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं, जबकि 1,852 फ्लाइट्स में भारी देरी हुई थी. इस अव्यवस्था के चलते देशभर के अलग-अलग एयरपोर्ट पर तीन लाख से ज्यादा यात्री फंस गए थे और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था. इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) के निर्देश पर DGCA ने चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था.

जांच में क्या-क्या खुलासा हुआ

मीजिया रिपोर्ट्स के अनुसार जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इंडिगो के ऑपरेशन में जरूरत से ज्यादा “ऑप्टिमाइजेशन” किया गया था. क्रू और विमानों के लिए पर्याप्त बैकअप नहीं रखा गया था. इसके अलावा सिस्टम सॉफ्टवेयर सपोर्ट और मैनेजमेंट स्ट्रक्चर में भी गंभीर खामियां पाई गईं. रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि इंडिगो नई FDTL नियमावली को प्रभावी ढंग से लागू करने में विफल रही, जिससे पूरे नेटवर्क पर असर पड़ा.

क्रू पर जरूरत से ज्यादा दबाव

जांच में पाया गया कि क्रू पर लगातार ज्यादा काम का दबाव डाला गया. ड्यूटी घंटों को अधिकतम करने की कोशिश की गई. रोस्टर इस तरह डिजाइन किया गया था जिसमें *डेड-हेडिंग, टेल स्वैप, लंबी ड्यूटी और न्यूनतम रिकवरी टाइम* पर ज्यादा निर्भरता थी. इससे न सिर्फ क्रू थका, बल्कि पूरे ऑपरेशन पर इसका सीधा असर पड़ा.

DGCA ने साफ संकेत दिए हैं कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. नियामक संस्था ने इंडिगो को अपने ऑपरेशनल सिस्टम, क्रू प्लानिंग और मैनेजमेंट स्ट्रक्चर में तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराई गई तो और सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

2 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

5 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

5 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

5 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

21 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

2 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.