होम / बिजनेस / देवधाम ने फंडिंग के माध्यम से इकट्ठा किये 6 करोड़ रुपए, क्या है पूरा मामला?

देवधाम ने फंडिंग के माध्यम से इकट्ठा किये 6 करोड़ रुपए, क्या है पूरा मामला?

देवधाम की शुरुआत प्रणव कपूर, सुयश तनेजा और सग्निका चौधरी नामक तीन IIT ग्रेजुएट्स के द्वारा की गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देवधाम को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. देवधाम, मंदिरों से संबंध रखने वाला एक अग्रणी धार्मिक प्लेटफॉर्म है और हाल ही में आयोजित किये गए एक फंडिंग राउंड में देवधाम ने 6 करोड़ रुपए जितनी राशि इकट्ठा कर ली है. इस फंडिंग राउंड की अध्यक्षता टाइटन कैपिटल (Titan Capital), ऑल इन कैपिटल (All In Capital), वेद VC (Veda VC) और TDV पार्टनर्स (TDV Partners) नामक कंपनियों द्वारा की गई थी. 

कहां इस्तेमाल होगी फंडिंग?
फंडिंग के इस राउंड से इकट्ठा हुई रकम का इस्तेमाल मंदिरों के नेटवर्क का विस्तार करने, टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करने और अपनी मार्केटिंग की रणनीति को बेहतर बनाने और मजबूती प्रदान करने के लिए किया जाएगा. देवधाम को पहले देवदर्शन के नाम से जाना जाता था और इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य टेक एवं उत्पाद से संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑपरेशंस और मंदिरों से संबंधों बनाना है. देवधाम की शुरुआत प्रणव कपूर, सुयश तनेजा और सग्निका चौधरी नामक तीन IIT ग्रेजुएट्स के द्वारा की गई थी और इनका उद्देश्य दुनिया भर में मौजूद श्रद्धालुओं को हिंदू मंदिरों के माध्यम से आपस में कनेक्ट करना, रोजाना ऑनलाइन दर्शन प्रदान करवाना, पूजा करवाना और डिजिटल माध्यम से दान करवाना है. भारत में धार्मिक मार्केट की कीमत लगभग 50 बिलियन डॉलर्स है और देवधाम का लक्ष्य बहुमूल्य संस्कृति और जबरदस्त आध्यात्मिकता के द्वारा विश्वगुरु बनाना है. 

कितना बड़ा है देवधाम?
प्लेटफॉर्म काफी इनोवेटिव है और इसीलिए इसे मार्केट में काफी अच्छी गति मिलती हुई नजर भी आ रही है. मार्केट में मिली इस गति की वजह से धार्मिक तकनीक के क्षेत्र में देवधाम एक काफी महत्त्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में उभरा है. अपनी शुरुआत से ही देवधाम के पास 5 लाख से ज्यादा मंत्रोच्चारण, 1 लाख दर्शन और 1 लाख से ज्यादा खुश श्रद्धालु मौजूद हैं. देवधाम ने 500 से ज्यादा मंदिरों का एक नेटवर्क तैयार किया है और इस नेटवर्क में 2000 से ज्यादा पंडित भी मौजूद हैं और यह नेटवर्क 18 से ज्यादा राज्यों में फैला हुआ है. इस मौके पर देवधाम के को-फाउंडर प्रणव कपूर ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और वैदिक परंपराओं के लिए एक मजबूत डिजिटल फाउंडेशन की नींव रखें. यह इन्वेस्टमेंट हमारे वादे का सबूत है और भविष्य में हमारी वृद्धि के लिए यह जरूरी है.
 
यह भी पढ़ें: हिंडनबर्ग के बाद इस कंपनी ने किया था Adani Group में इन्वेस्ट, आज ऐसी है स्थिति!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago