होम / बिजनेस / इस कंपनी के शेयरों में आई तेजी, फिर LIC ने क्यों घटाई अपनी हिस्सेदारी?

इस कंपनी के शेयरों में आई तेजी, फिर LIC ने क्यों घटाई अपनी हिस्सेदारी?

LIC ने सिर्फ इस कंपनी में ही अपनी हिस्‍सेदारी को कम नहीं किया है बल्कि उसने Dixon Technology के शेयर्स में भी कमी की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंश्‍योरेंस सेक्‍टर की बड़ी कंपनी LIC ने टाटा मोटर्स में अपनी हिस्‍सेदारी में कमी कर दी है. LIC के पास पहले टाटा मोटर्स की 5.11 प्रतिशत हिस्‍सेदारी थी लेकिन अब वो घटकर 3.09 प्रतिशत रह गई है. पहले कंपनी के पास टाटा मोटर्स के 16 करोड़ से ज्‍यादा शेयर थे लेकिन अब वो घटकर 10 करोड़ ज्‍यादा शेयर रह गए हैं. LIC की ओर से ये जानकारी एक्‍सचेंज को दी गई है. 

एलआईसी के शेयर की रही क्‍या स्थिति 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के इस फैसले के बाद मंगलवार को उसके शेयर में कमी देखने को मिली. खबर लिखे जाने तक एलआईसी के शेयर में 0.94 प्रतिशत की कमी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 794.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. एलआईसी के पास कंपनी की पहले 5.11 प्रतिशत हिस्‍सेदारी थी लेकिन अब वो घटकर 3.09 प्रतिशत रह गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 28 अगस्‍त 2015 से लेकर 2023 के बीच टाटा मोटर्स में उसकी हिस्‍सेदारी में 2.018 प्रतिशत की कमी आई है. 

टाटा मोटर के शेयर का क्‍या रहा हाल?  
इस पूरी डील के बाद टाटा मोटर्स के शेयर की स्थिति पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर खबर लिखे जाने पर 728.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी के शेयर में 0.35 प्रतिशत की कमी देखने को मिल रही है. जबकि टाटा मोटर्स का शेयर पिछले कुछ दिनों से इस दायरे से ज्‍यादा पर ट्रेड कर रहा था. टाटा मोटर्स एक वैश्विक कंपनी है जो ईवी से लेकर कई तरह के वाहनों को लेकर काम करती है. इस पूरे साल में इस कंपनी के शेयर में बड़ी बढ़त देखने को मिली है. 

एलआईसी ने इस कंपनी में भी कम की है हिस्‍सेदारी 
एलआईसी ने पिछले कुछ समय में Dixon Technology में भी अपनी हिस्‍सेदारी को कम किया है. पहले एलआईसी के पास इसके 29,97,913 शेयर थे जो अब 17,94,395 रह गए हैं. LIC के पास पहले कंपनी के 5.012 प्रतिशत शेयर थे जो अब 3 प्रतिशत रह गए हैं. वहीं एलआईसी के दूसरी तिमाही के नतीजों की बात करें तो कंपनी नेट प्रॉफिट 50 प्रतिशत घटकर 7925 करोड़ रुपये रहा है. जबकि ये पिछले साल 15952 करोड़ रुपये था. 

ये भी पढें: गुजरात टूरिज्‍म के इस कार्यक्रम ने हासिल की ये उपलब्धि, एनर्जी इस्‍तेमाल में हुई इतनी कमी

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

43 minutes ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

3 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

4 hours ago

2036 तक भारत की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन बनेगा मिडिल क्लास: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री के अनुसार, वर्तमान में भारत की करीब 31 फीसदी आबादी मिडिल क्लास में शामिल है. वर्ष 1995 से इस वर्ग की आबादी में औसतन 6.3 फीसदी सालाना वृद्धि दर्ज की गई है.

4 hours ago

मीडिया और एक्सपीरिएंशियल इकोनॉमी में योगदान के लिए डॉ. अनुराग बत्रा को मिला विशेष सम्मान

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने BW Businessworld और exchange4media Group के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा को मीडिया, उद्योग और प्रोफेशनल कम्युनिटी निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया.

5 hours ago

बड़ी खबरें

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

3 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.

12 minutes ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

43 minutes ago

केपी ग्रुप के वाइस चेयरमैन बने प्रो. सुनील कुमार माहेश्वरी

आईआईटी दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र प्रो. माहेश्वरी के पास करीब 40 वर्षों का अनुभव. केपी ग्रुप ने कहा- उनका नेतृत्व कंपनी के अगले विकास चरण को नई दिशा देगा.