✕

होम / बिजनेस / कल गिरावट के बावजूद बाजार में दिखी मजबूती, जानिए आज कहां है कमाई का मौका?

कल गिरावट के बावजूद बाजार में दिखी मजबूती, जानिए आज कहां है कमाई का मौका?

सोमवार को शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ, जहां सेंसेक्स 271 अंक और निफ्टी 74 अंक नीचे रहे, बावजूद इसके बाजार में सकारात्मक संकेत देखे गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सोमवार यानि 20 मई 2024 को भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ, बावजूद इसके बाजार में दीर्घकालिक निवेश के लिए सकारात्मक रुझान दिखाई दिए. मई महीने में विदेशी निवेशकों की सक्रियता और मजबूत तिमाही नतीजों ने बाजार को सपोर्ट किया है. विश्लेषकों का मानना है कि कुछ चुनिंदा कंपनियां निवेश के लिए मुफीद हैं, वहीं कुछ क्षेत्रों में जोखिम बना हुआ है. इस समय DLF, HAL और CAG जैसी कंपनियों में दीर्घकालिक निवेश पर विचार किया जा सकता है. वहीं, अडानी समूह और सीमेंट क्षेत्र के शेयरों से अल्पकालिक दूरी बनाना समझदारी होगी.

गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्ट और निफ्टी

कल यानी सोमवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 271.17 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 82,059.42 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 74.35 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 24,945.45 के स्तर पर बंद हुआ.

इन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह

1. DLF लिमिटेड: रियल एस्टेट सेक्टर की अग्रणी कंपनी DLF ने मार्च तिमाही में ₹920.7 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है, जो साल दर साल 61.5% की बढ़त है. कंपनी की लॉन्च पाइपलाइन और लैंड बैंक इसे भविष्य के लिए मजबूत स्थिति में लाते हैं. Edelweiss ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस ₹1,081 तय किया है.

2. क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण (CAG): माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र की यह प्रमुख कंपनी वित्तीय रूप से लगातार मजबूत हो रही है. चौथी तिमाही में ₹397.1 करोड़ का मुनाफा और शाखाओं का विस्तार निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र है. KR Choksey ने ₹1,850 का लक्ष्य मूल्य सुझाया है.

3. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL): रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की मुहिम का लाभ HAL को मिल रहा है. ₹1.8 लाख करोड़ की ऑर्डर बुक और स्वदेशी रक्षा उत्पादों पर फोकस इसे एक दीर्घकालिक निवेश का अवसर बनाता है. Motilal Oswal ने इसका टारगेट ₹5,100 रखा है.

इनसे फिलहाल दूरी बनाना फायदेमंद

1. अडानी समूह की कंपनियां: SEBI की सख्ती और विदेशी फंड्स से जुड़े विवादों के चलते अदानी समूह की कंपनियों पर फिर से निगरानी बढ़ गई है. इस कारण अल्पकालिक अस्थिरता बनी रह सकती है.
2. सीमेंट सेक्टर: मानसून के चलते मांग में गिरावट और कीमतों में स्थिरता की वजह से सीमेंट कंपनियों की ग्रोथ फिलहाल सीमित रह सकती है. निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए.

इन शेयरों में 57 प्रतिशत की गिरावट के संकेत

ब्रोकरेज फर्मों ने कम से कम 5 ऐसे स्टॉक्स की पहचान की है, जिनमें उन्हें मौजूदा स्तर से करीब 57% तक की गिरावट आने का अनुमान है. ब्रोकरेज का कहना है कि इन कंपनियों के हालिया मार्च तिमाही के नतीजे बाजार के अनुमानों के मुताबिक नहीं रहे हैं, ऐसे में निवेशकों को इन शेयरों को लेकर सतर्क रहना है. इस लिस्ट में भेल (BHEL), कोचिन शिपयार्ड (Cochin Shipyard), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) और टाटा पावर (Tata Power) के शेयर शामिल हैं.

बाजार का व्यापक परिदृश्य

मई में अब तक ₹18,620 करोड़ का विदेशी निवेश भारतीय इक्विटी बाजार में आया है, जिससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि भारत एक बार फिर वैश्विक निवेशकों का पसंदीदा बाजार बन रहा है. हालांकि, वैश्विक अनिश्चितताओं और आगामी लोकसभा चुनावों की हल

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

1 hour ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

6 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

8 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

1 hour ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

4 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

6 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

6 hours ago