✕

होम / बिजनेस / ITC के होटल बिजनेस के डीमर्जर को मिली हरी झंडी, 1 जनवरी 2025 से लागू होगा प्लान

ITC के होटल बिजनेस के डीमर्जर को मिली हरी झंडी, 1 जनवरी 2025 से लागू होगा प्लान

कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने इस साल जून में ITC ग्रुप के होटल बिजनेस के डीमर्जर को मंजूरी दी थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

होटल कारोबार के डीमर्जर को लेकर ITC ने ताजा जानकारी दी है. कंपनी ने बताया है कि होटल कारोबार का मर्जर 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा. अक्टूबर महीने में ही कंपनी को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्युनल (NCLT) से ITC Limited और ITC Hotels Limited के डीमर्जर को मंजूरी मिली थी. कंपनी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि NCLT से मिली मंजूरी को कंपनी रजिस्ट्रार के पास सौंप कर दिया गया है.

एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, 'कंपनी को नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल की कोलकाता बेंच के ऑर्डर की सर्टिफाइड कॉपी मिली है, जिसमें कंपनी एक्ट 2013 (स्कीम) के संबंधित प्रावधानों के मुताबिक, आईटी लिमिटेड और आईटी होटल्स लिमिटेड और उनके शेयरहोल्डर्स और लेनदारों के बीच संबंधित गतिविधियों की मंजूरी दी गई है. यह ऑर्डर 4 अक्टूबर 2024 को जारी किया गया है और कंपनी को यह आदेश 16 दिसंबर 2024 को शाम 5 बजकर 26 मिनट पर प्राप्त हुआ.' 

शेयरहोल्डर्स ने जून में दी थी मंजूरी

कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने इस साल जून में ITC ग्रुप के होटल बिजनेस के डीमर्जर को मंजूरी दी थी. तकरीबन 99.6 पर्सेट शेयरहोल्डर्स ने डीमर्जर के पक्ष में वोटिंग की थी, जबकि सिर्फ 0.4 पर्सेट शेयरहोल्डर्स इसके खिलाफ थे. ITC के होटल सेगमेंट का रेवेन्यू और प्रॉफिट के मोर्चे पर काफी बेहतर प्रदर्शन रहा है. वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में ITC के होटल सेगमेंट का रेवेन्यू सालाना आधार पर 15.6 पर्सेट की बढ़ोतरी के साथ 2,989 करोड़ रुपये रहा, जबकि एबिट्ट्ठा सालाना 26.2 पर्सेट की बढ़ोतरी के साथ 1,049 करोड़ रुपये था.

ITC Hotels में ITC की होगी 40% हिस्सेदारी 

कंपनी ने अगस्त 2023 में अपने होटल कारोबार के डीमर्जर का एलान किया था. इस डीमर्जर स्कीम के तहत, ITC Hotels में ITC की 40% हिस्सेदारी होगी. ITC शेयरहोल्डर्स के पास बाकी बचे 60% हिस्सेदारी होगी. होटल कारोबार के डीमर्डर की खबरों के बीच सितंबर के अंत तक BSE पर यह स्टॉक ₹528.55 प्रति शेयर के साथ 52-हफ्ते के ऊपरी स्तर पर पहुंचने में कामयाब रहा था. बीते एक साल के दौरान इस स्टॉक में करीब 4.5% की तेजी दिखी थी. सितंबर तिमाही में ITC होटल कारोबार की आय साल-दर-साल आधार पर 12.1% बढ़ी थी. इस दौरान EBITDA मार्जिन में 70 बेसिस प्वॉइंट की सुधर देखने को मिली थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago