✕

होम / बिजनेस / भारतीय सामान की विदेशों में बढ़ी मांग, एक्सपोर्ट में इतना हुआ इजाफा

भारतीय सामान की विदेशों में बढ़ी मांग, एक्सपोर्ट में इतना हुआ इजाफा

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 2024-25 की पहली तिमाही के दौरान देश से वस्तुओं (Goods) और सेवाओं (Services) का एक्सपोर्ट 2.56 प्रतिशत बढ़ा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बीते कुछ दिनों से महंगाई के आंकड़ों ने सरकार की नींद उड़ा दी है. रिटेल महंगाई जहां 5 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है. वहीं, होलसेल 16 महीनों के हाई पर है. लेकिन इस बीच अब सरकार और देश की जनता के लिए एक राहत देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, जून में देश के एक्सपोर्ट में पिछले साल के मुकाबले वृद्धि हुई है. इसका मतलब है कि हमारे देश के सामान की विदेशी बाजारों में मांग बढ़ रही है. इसे लेकर सरकारी ने एक रिपोर्ट जारी की है. तो आइए जानते हैं एक्सपोर्ट में कितनी वृद्धि हुई है और इसका महंगाई पर क्या असर होगा?

जून में बढ़ा एक्सपोर्ट और इंपोर्ट
सरकार की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश का वस्तुओं का एक्सपोर्ट जून में 2.56 प्रतिशत बढ़कर 35.2 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया, जोकि पिछले साल इसी महीने 34.32 अरब डॉलर था. वहीं, इंपोर्ट लगभग 5 प्रतिशत बढ़कर 56.18 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जोकि पिछले साल इसी महीने 53.51 अरब डॉलर था. एक्सपर्ट्स के अनुसार एक्सपोर्ट में वृद्धि होने से जहां सरकारी खजाने में भी वृद्धि होगी. वहीं, जनता को भी महंगाई से राहत मिलेगी. 

इस साल 800 अरब डॉलर के आंकड़े तक पहुंच सकता है एक्सपोर्ट

एक्सपोर्ट आंकड़ों की जानकारी देते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (Ministry of Commerce and Industry) के अंतर्गत वाणिज्य सचिव (Commerce Secretary) ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए देश का वस्तुओं और सेवाओं का कुल एक्सपोर्ट चालू वित्त वर्ष में 800 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर सकता है. इसका असर आने वाले समय में महंगाई पर भी देखने को मिलेगा, लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी.   

पहली तिमाही में 200 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंचा एक्सपोर्ट 
उन्होंने कहा कि 2024-25 की पहली तिमाही के दौरान वस्तुओं और सेवाओं का एक्सपोर्ट लगभग 200 अरब अमेरिकी डॉलर रहा है. वहीं, मई में भारत का वस्तुओं का एक्सपोर्ट 9.1 प्रतिशत बढ़कर 38.13 अरब डॉलर रहा था. अप्रैल-जून के दौरान एक्सपोर्ट 5.84 प्रतिशत बढ़कर 109.96 अरब डॉलर और इंपोर्ट 7.6 प्रतिशत बढ़कर 172.23 अरब डॉलर रहा है.

इसे भी पढ़ें-HRA पर चाहिए टैक्स छूट, तो संभालकर रखें ये 4 डॉक्युमेंट
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.