होम / बिजनेस / ऐसा क्या हुआ कि कमजोर नजर आ रहे Delta Corp के शेयरों में आ गई मजबूती?

ऐसा क्या हुआ कि कमजोर नजर आ रहे Delta Corp के शेयरों में आ गई मजबूती?

डेल्टा कॉर्प देश की सबसे बड़ी कैसीनो (लाइव, इलेक्ट्रॉनिक और ऑनलाइन) गेमिंग कंपनी है. 1990 में इसकी शुरुआत एक कपड़ा और रियल एस्टेट एडवाइजर के तौर पर हुई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अब देश की सबसे बड़ी कसिनो चेन डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) के शेयरों में अब मजबूती नजर आ रही है. जबकि कुछ समय इनमें गिरावट का रुख था. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि डेल्टा के कमजोर शेयर मजबूत बन रहे हैं. दरअसल, टैक्स देनदारी के मामले में कंपनी के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच से राहत वाली खबर आई है. हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने टैक्स अधिकारियों को डेल्टा कॉर्प के खिलाफ 16,193 करोड़ रुपए के टैक्स नोटिस पर कोई अंतिम आदेश पारित नहीं करने को कहा है. इसी के चलते बुधवार को कंपनी के शेयरों में तेजी का रुख है.  

इतनी आ गई तेजी
डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) के शेयर खबर लिखे जाने तक 2 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल के साथ 132.70 रुपए पर पहुंच गए थे. जबकि पिछले 1 महीने में इसमें 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है. हालांकि, आज शुरुआती कारोबार में इसमें 8.23% की तेजी दर्ज हुई थी, लेकिन मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी आ गई. डेल्टा कॉर्प के शेयर काफी समय के बाद इतनी तेज भागे हैं, इसलिए जैसे ही उनकी रफ्तार में तेजी नजर आई, निवेशकों ने मुनाफावसूली कर ली.   

क्या है पूरा मामला?
चलिए अब जानते हैं कि आखिर टैक्स से जुड़ा मामला क्या है? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डेल्टा कॉर्प और उसकी दो सब्सिडियरीज को डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस, हैदराबाद की तरफ से GST बकाया का भुगतान करने का नोटिस मिला था. इसमें डेल्टा कॉर्प पर 11,139 करोड़, हाइएस्ट क्रूजेज एंड एंटरटेनमेंट पर 3,289 करोड़ और डेल्टा प्लेजर क्रूज पर 1,765 करोड़ रुपए की देनदारी दिखाई गई थी. इस नोटिस के खिलाफ कंपनी ने बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच में रिट याचिकाएं दाखिल की थीं. जिस पर बेंच ने टैक्स अधिकारियों को फिलहाल टैक्स नोटिस पर बिना कोर्ट से मंजूरी लिए कोई भी अंतिम फैसला नहीं लेने को कहा है. 

क्या करती है कंपनी?
डेल्टा कॉर्प के प्रोफाइल की बात करें, तो यह देश की सबसे बड़ी कैसीनो (लाइव, इलेक्ट्रॉनिक और ऑनलाइन) गेमिंग कंपनी है. 1990 में इसकी शुरुआत एक कपड़ा और रियल एस्टेट एडवाइजर के तौर पर हुई थी. फिलहाल डेल्टा कॉर्प कैसीनो गेमिंग, ऑनलाइन गेमिंग, हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट जैसे सेक्टर्स में काम करती है. कंपनी के पास अपने जहाज हैं, जिन पर वो कैसीनो चलाती है. यदि आप गोवा गए हैं, तो आपने ऐसा एक जहाज जरूर देखा होगा. कंपनी का Deltin Royale एशिया का सबसे बड़ा ऑफशोर गेमिंग जहाज है. इसमें 120 गेमिंग टेबल, 4 VVIP गेमिंग रूम और 60 से ज्यादा स्लॉट मशीनें हैं. इतना ही नहीं, इसमें देश का सबसे बड़ा पोकर रूम भी है. भारत में हुआ पहला वर्ल्ड पोकर टूर्नामेंट Deltin Royale पर ही खेला गया था. इसके अलावा, डेल्टा कॉर्प के पास गोवा में Deltin JAQK और Kings casin नाम के दूसरे जहाज भी हैं. कंपनी की नेपाल में भी मौजूदगी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

13 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

16 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

18 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

18 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

18 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

13 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

21 hours ago