होम / बिजनेस / भारी संकट में है कंप्यूटर मार्किट, Dell करेगा 5% कर्मचारियों की छंटनी

भारी संकट में है कंप्यूटर मार्किट, Dell करेगा 5% कर्मचारियों की छंटनी

कोविड के बाद से लगातार छंटनीयों का दौर जारी है. ऐसे में खबर आ रही है कि कंप्यूटर ब्रांड डैल (Dell) भी इकॉनोमिक संकटों के चलते जल्द ही छंटनी करने वाला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कोविड के बाद से ही सारी दुनिया में एक अनिश्चित इकॉनोमिक स्थिति बनी हुई है. जहां कुछ कंपनियों ने कोविड के दौरान ही कर्मचारियों को निकालना शुरू कर दिया था, वहीं छंटनी का ये दौर अब भी जारी है. गूगल, ट्विटर, मेटा से लेकर हर बड़ी कंपनी ने अपने कर्मचारियों की संख्या को कम किया ताकि वह कोविड से रिकवर कर सकें. इसी बीच अब खबर आ रही है कि नामी कंप्यूटर ब्रान्ड डेल (Dell) भी ग्लोबल स्तर पर अपने कर्मचारियों की संख्या में लगभग 5% की कटौती करने वाला है. आपको बता दें, साल 2020 में जब कोविड अपने चरम पर था तब भी डेल ने छंटनी की थी, लेकिन अभी तक डेल की तरफ से उस छंटनी में निकाले गए कर्मचारियों की संख्या नहीं बताई गयी है.

लागत में कटौती के पूर्व सभी प्लान्स हुए फेल

ब्लूमबर्ग ने डेल के को-सीओओ जेफ क्लार्क (Jeff Clarke) से प्राप्त हुए मेमो का हवाला देते हुए बताया कि कंपनी द्वारा लागत में कटौती करने के पूर्व सभी प्लान्स, जैसे हायरिंग रोक देना, ट्रेवल पर रोक, इत्यादि अब काफी नहीं हैं. मेमो में क्लार्क ने कहा है कि इस इकॉनोमिक संकट से कंपनी पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत होकर निकलेगी क्योंकि पहले भी कंपनी बहुत सी इकॉनोमिक संकटों से सफलतापूर्वक बाहर आई है. हालाँकि अभी यह क्लियर नहीं हो पाया है कि इस बार की जा रही छंटनी में सबसे ज्यादा कौन सा डिपार्टमेंट प्रभावित होगा. ब्लूमबर्ग ने एक कर्मचारी के हवाले से कहा – कंपनी, डिपार्टमेंट री-आर्गेनाईजेशन और नौकरी कम करने को अपनी क्षमता बढाने के मौकों के रूप में देखती है.

संकट में है पूरी कंप्यूटर मार्किट

छंटनी के बाद डेल के कर्मचारियों की संख्या में से लगभग 39,000 कर्मचारी कम हो जायेंगे. अगर मार्च 2022 में की गयी एक फाइलिंग की मानें तो कंपनी के केवल एक तिहाई कर्मचारी ही यूएस में स्थित हैं. डेल ने ये तो कन्फर्म कर दिया कि छंटनीयां होंगी लेकिन किस स्तर पर होंगी ये अभी तक डेल द्वारा कन्फर्म नहीं किया गया है. दुनिया भर में फैले अनिश्चित इकॉनोमिक हालातों की वजह से अन्य कंप्यूटर ब्रांड्स की तरह डेल भी इस वक्त बहुत गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा है. मार्किट एनालिस्ट गार्टनर की मानें तो सालाना आधार पर कंप्यूटर शिपमेंट्स में 28.5% की गिरावट देखने को मिली है. साल 2021 के मुकाबले 2022 में कंप्यूटर शिपमेंट्स की संख्या 16.2% तक गिर गयी है.

नवंबर 2022 की शुरुआत में HP ने घोषणा की थी कि वित्त वर्ष 2025 खत्म होने तक कम्पनी अपनी बहुत सी नौकरियों में कटौती कर सकती है. कंपनी द्वारा लगभग 6000 कर्मचारियों को निकाला जा सकता है, जो दुनिया भर में मौजूद उसके  कुल कर्मचारियों का लगभग 12% है. डेल और HP के साथ-साथ बहुत सी अन्य टेक कंपनियां भी कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं. जहां कुछ कंपनियों ने छंटनी के लिए वर्तमान इकॉनोमिक हालातों को दोष दिया है, वहीं कुछ ने कोविड-19 के पहले दो सालों में ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी पर रख लिया था जिसकी वजह से उन्हें ये कदम उठाना पड़ रहा है.   

यह भी पढ़ें: गिरवी शेयरों को लेकर Adani Group ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या होगा असर 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

5 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

6 hours ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

17 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

20 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

21 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

3 hours ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

2 hours ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

2 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

5 hours ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

5 hours ago