✕

होम / बिजनेस / छंटनी की खबरों के बीच इस कंपनी ने दी खुशखबरी, हजारों कर्मचारियों की करेगी भर्ती

छंटनी की खबरों के बीच इस कंपनी ने दी खुशखबरी, हजारों कर्मचारियों की करेगी भर्ती

टेक कंपनियों से लेकर रिटेल कंपनियों तक बड़े पैमाने पर छंटनी कर चुकी हैं. कॉस्ट कटिंग के नाम पर अब तक हजारों कर्मचारियों की नौकरी जा चुकी है. इस बीच लॉजिस्टिक फर्म डेल्हीवरी ने अच्छी खबर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

ऐसे वक्त में जब हर तरफ से छंटनी की खबरें आ रही हैं. दुनिया की नामी कंपनियां अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं, एक कंपनी ने 75 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती का ऐलान किया है. लॉजिस्टिक फर्म डेल्हीवरी (Delhivery) बड़े पैमाने पर डिलीवरी बॉय (Delivery Boy) की भर्ती करने जा रही है. 

सीजनल होंगी भर्ती
कंपनी ने एक से डेढ़ महीने में 75 हजार से ज्यादा कर्मियों की भर्ती करने का ऐलान किया है. हालांकि, ये सीजनल भर्तियां होंगी. दरअसल, त्योहारी सीजन में बढ़ने वाली डिमांड को देखते हुए डेल्हीवरी यह भर्ती कर रही है. साथ ही कंपनी अपनी कुरियर सेवा की क्षमता को भी प्रतिदिन 15 लाख शिपमेंट तक बढ़ाएगी. 

डिमांड को पूरा करना लक्ष्य
कंपनी की तरफ से बताया गया है कि इन 75 हजार नौकरियों में से 10 हजार डल्हीवरी गेटवेज, वेयरहाउस और लास्ट माइल डिलिवरी के ऑफ रोल कर्माचारियों के लिए होंगी. इस भर्ती का उद्देश्य त्योहारी सीजन के दौरान कुरियर सेवा कारोबार में आने वाली हाई डिमांड को पूरा करना है. बता दें कि कंपनी का हरियाणा के तावडू में स्थापित पूरी तरह से स्वचालित कूरियर और डिलीवरी सेंटर इस साल अप्रैल में चालू हो गया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

59 seconds ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

1 hour ago

दूसरी तिमाही में मुनाफे में आई शिपरॉकेट, ₹0.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज; रेवेन्यू 34.7% बढ़ा

शिपरॉकेट का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 34.7 फीसदी बढ़कर 673.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 500.2 करोड़ रुपये था.

15 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

17 hours ago

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

18 hours ago


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

18 hours ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

1 minute ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

1 hour ago

विश्व बैंक: भारत ने रचा इतिहास

भारत में गरीबी में आई भारी कमी एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस प्रगति को बनाए रखने के लिए बेहतर रोजगार और कम ध्रुवीकृत राजनीतिक व्यवस्था जरूरी है.

15 hours ago

ZEE5 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-क्रिएटिव नियुक्त हुए प्रिंस मिश्रा

प्राइम वीडियो में काम कर चुके प्रिंस मिश्रा के पास फिल्म, विज्ञापन, टेलीविजन, रेडियो और ओटीटी क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है. ZEE5 में वह ब्रांड की पहचान मजबूत करने और दर्शकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने पर काम करेंगे.

17 hours ago