✕

होम / बिजनेस / अशनीर ग्रोवर को दिल्ली हाईकोर्ट ने लौटाए 80 करोड़, जानिए क्यों करने पड़े थे जमा

अशनीर ग्रोवर को दिल्ली हाईकोर्ट ने लौटाए 80 करोड़, जानिए क्यों करने पड़े थे जमा

अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर पर भारतपे ने 81 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था. इसी मामले में उन्हें सिक्योरिटी जमा करनी पड़ी थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतपे (BharatPe) के को फाउंडर अशनीर ग्रोवर को दिल्ली हाई कोर्ट में जमा किए 80 करोड़ रुपये वापस मिल गए हैं. अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर ने अमेरिका जाने के लिए सिक्योरिटी के तौर पर यह पैसा अदालत में जमा किया था. दरअसल, अशनीर ग्रोवर के खिलाफ भारतपे (BharatPe) ने 81 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है. इसी के चलते जब उन्होंने विदेश जाने की मंजूरी मांगी तो कोर्ट ने उनसे जमानत के तौर पर यह पैसा जमा करवाया था.

अमेरिका जाने के लिए जमा की थी सिक्योरिटी 

अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर के भारत लौटने के बाद जस्टिस संजीव नरूला ने यह आदेश पारित किया. उनके वकील गिरिराज सुब्रमण्यम ने पैसा वापस मिलने की पुष्टि की है. माधुरी जैन ग्रोवर फिनटेक फर्म भारतपे की एचआर डायरेक्टर थीं. इस फैसले के दौरान वह भी कोर्ट में मौजूद थीं. अशनीर ग्रोवर ने मई में अमेरिका जाने की मंजूरी मांगी थी. अदालत ने उनसे न सिर्फ 80 करोड़ रुपये की सिक्योरिटी मांगी थी बल्कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का गोल्डन वीजा भी जमा करने का आदेश दिया था ताकि वह यूएई न जा सकें.

विदेश यात्रा की सभी जानकारी कोर्ट के पास जमा

दिल्ली हाईकोर्ट ने अशनीर और उनकी पत्नी माधुरी के लिए ये आदेश दिया था कि उन्हें अपनी यात्रा से संबंधित सभी जानकारी कोर्ट को बतानी होगी. साथ ही उन्हें ये भी बताना होगा कि वे अमेरिका में कहां रूकने वाले है, होटल, ट्रेवल प्लान और फोन नंबर जैसी सभी डिटेल्स कोर्ट को उपलब्ध करानी होगी. साथ ही कोर्ट द्वारा दोनों को अलग-अलग विदेश यात्रा करने की मंजूरी दी गई थी. दिल्ली हाईकोर्ट का कहना था कि अशनीर और उनकी पत्नी में से किसी एक को भारत में ही रूकना होगा. अशनीर और उनकी पत्नी पर ट्रैवल कंडीशन लगाने के लिए भी कहा गया था.

अशनीर ग्रोवर ने शुरू किया फिनटेक एप जीरोपे 

ईओडब्ल्यू ने इन लोगों को यात्रा की मंजूरी देने का विरोध किया था. उसका कहना था कि इस जोड़े की विदेश में संपत्ति है और वह भाग सकते हैं. ईओडब्ल्यू का कहना है कि उन्हें करोड़ों रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन मिले हैं. इसके अलावा माधुरी जैन ग्रोवर जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं. इसके अलावा इन दोनों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी है. उधर, भारतपे छोड़ने के बाद अशनीर ग्रोवर ने फिनटेक एप जीरोपे (ZeroPe) लॉन्च किया है. यह एप 5 लाख रुपये तक के मेडिकल लोन उपलब्ध कराता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.