✕

होम / बिजनेस / भारत में रक्षा उत्पादन ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2024-25 में पहुंचा 1.46 लाख करोड़ रुपये के पार

भारत में रक्षा उत्पादन ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2024-25 में पहुंचा 1.46 लाख करोड़ रुपये के पार

वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय रक्षा क्षेत्र में 1.46 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उत्पादन और 24,000 करोड़ रुपये के निर्यात ने इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि बना दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का रक्षा उत्पादन 1.46 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है. यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के 1.27 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 15% अधिक है. ये जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) सम्मेलन में साझा की है. आइए जानते हैं रक्षा मंत्री ने और क्या बताया है?

रक्षा निर्यात में भी ऐतिहासिक उछाल

राजनाथ सिंह ने बताया कि रक्षा वस्तुओं का निर्यात भी उल्लेखनीय वृद्धि के साथ 24,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. यह 2023-24 में दर्ज 21,083 करोड़ रुपये की तुलना में करीब 14% अधिक है. उन्होंने इस उपलब्धि को आत्मनिर्भर भारत अभियान और 'मेक इन इंडिया' पहल का सकारात्मक परिणाम बताया.

निजी क्षेत्र का बढ़ता योगदान

रक्षा मंत्री ने सम्मेलन में कहा कि कुल रक्षा उत्पादन में निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है. वित्त वर्ष 2024 में निजी कंपनियों का योगदान 32,000 करोड़ रुपये से अधिक रहा, जो कुल उत्पादन का लगभग 22% है. पिछले साल यह हिस्सेदारी 20.8% थी, जो निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है.

एएमसीए परियोजना में निजी क्षेत्र को भी मिलेगा अवसर

राजनाथ सिंह ने यह भी घोषणा की कि एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) परियोजना में पहली बार निजी क्षेत्र को सार्वजनिक कंपनियों की तरह बड़े रक्षा प्रोजेक्ट में भागीदारी का मौका मिलेगा. उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत पहले पांच प्रोटोटाइप तैयार किए जाएंगे, जिसके बाद बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू होगा. रक्षा मंत्री ने इसे 'मेक इन इंडिया' की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया.

बता दें, ऑपरेशन सिंदूर में मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान चीन से 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान खरीदने की तैयारी कर रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए भारत ने मेक इन इंडिया AMCA प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसमें देश की सरकारी और प्राइवेट कंपनी मिलकर स्वदेशी 5वीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान विकसित करेंगे.


10 वर्षों में 3 गुना से अधिक बढ़ा रक्षा उत्पादन

राजनाथ सिंह ने कहा कि एक दशक पहले भारत में रक्षा उत्पादन महज 43,000 करोड़ रुपये का था, जो अब 1.46 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है. उन्होंने कहा, “यह भारत की आर्थिक ताकत और रक्षा आत्मनिर्भरता का प्रतीक है.”

रक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि आज भारतीय हथियार, प्रणाली, पुर्जे और सेवाएं लगभग 10 देशों तक निर्यात की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि एक समय पर भारत का रक्षा निर्यात 600-700 करोड़ रुपये तक सीमित था, लेकिन आज यह 24,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

‘मेक इन इंडिया’ बना राष्ट्रीय सुरक्षा की रीढ़

राजनाथ सिंह ने ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को देश की सुरक्षा नीति का अभिन्न हिस्सा बताया. उन्होंने कहा कि हाल ही में आतंकवाद के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में स्वदेशी रक्षा प्रणालियों की अहम भूमिका रही है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

1 hour ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

3 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

3 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

6 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

7 hours ago


बड़ी खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

1 hour ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

1 hour ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

4 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

2 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

3 hours ago