✕

होम / बिजनेस / L&T के चेयरमैन के हालिया बयान पर फूटा दीपिका पादुकोण का गुस्सा, एक्ट्रेस ने इंस्टा पर लगाई ये स्टोरी

L&T के चेयरमैन के हालिया बयान पर फूटा दीपिका पादुकोण का गुस्सा, एक्ट्रेस ने इंस्टा पर लगाई ये स्टोरी

L&T के चेयरमैन ने हाल ही में कहा कि लोगों को संडे को घर में पत्नी को घूरने के बजाए ऑफिस में जाकर हफ्ते में 90 घंटे काम करना चाहिए. उनके इस बयान की खूब आलोचना हो रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कॉर्पोरेट वर्क कल्चर में ऑफिशियल और पर्सनल लाइफ बैलेंस करने की चर्चा अक्सर होती रहती हैं. इस बीच अब लार्सन एंड टर्बो के चेयरमैन ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर घमासान मच गया और वह हर जगह चर्चा का विषय बन गए हैं. दरअसल, L&T के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन ने  हाल ही में कहा कि लोगों को संडे को घर में पत्नी को घूरने के बजाए ऑफिस में जाकर हफ्ते में 90 घंटे काम करना चाहिए. सुब्रह्मण्यन का ये बयान काफी लोगों को पसंद नहीं आ रहा है, जिस कारण सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना भी हो रही है. वहीं, अब उनके इस बयान पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का गुस्सा भी फूटा है. 

दीपिका ने इंस्टा पर लिखी पोस्ट

दीपिका पादुकोण ने अपना गुस्सा अपनी एक इंस्टा स्टोरी के जरिए निकाला है. उन्होंने एसएन सुब्रह्मण्यन पर निशाना साधते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया है. दीपिका ने पत्रकार फैज डिसूजा का पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा है, ”ऐसे सीनियर पोस्ट पर बैठे लोगों के मुंह से इस तरह के बयान चौंकाने वाले हैं. मेंटल हेल्थ मायने रखता है.’

ये है पूरा मामला
कल यानी गुरुवार को एसएन सुब्रह्मण्यन ने कर्मचारियों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा था कि उन्हें अफसोस है कि वो रविवार को अपने कर्मचारियों से काम नहीं करवा पा रहे हैं. उन्होंने ये जवाब तब दिया जब उनसे पूछा गया कि आपकी कंपनी तो अरबों की है तो आप शनिवार को भी कर्मचारियों से काम क्यों करवाते हैं? तब उन्होंने कहा कि वैसे तो लोगों को हफ्ते में 90 घंटे काम करना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि अगर मैं रविवार को भी काम करवा पाता तो मुझे बहुत खुशी होती क्योंकि मैं खुद भी रविवार को काम करता हूं. लोगों को भी संडे को भी ऑफिस जाकर काम करना चाहिए, घर पर कब तक वो बीवी को घूरते रहेंगे.

चीन का दिया उदाहरण
सुब्रह्मण्यन ने कहा कि अगर हमारे देश के लोग भी 90 घंटे काम करते हैं तो हम भी चीन से आगे निकल सकते हैं. चीन ऐसे ही काम करके अमेरिका से आगे निकल गया है. वहां के लोग हफ्ते में 90 घंटे तक तक काम करते हैं, जबकि अमेरिका के लोग सिर्फ 50 घंटे काम करते हैं. बता दें इससे पहले इनफ़ोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति ने भी 70 घंटे काम करने की नसीहत दी थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

17 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

17 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

20 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

21 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

17 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

17 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

21 hours ago