✕

होम / बिजनेस / SBI अधिकारियों की Deepfake वीडियो हो रही वायरल, बैंक ने ग्राहकों को किया सावधान!

SBI अधिकारियों की Deepfake वीडियो हो रही वायरल, बैंक ने ग्राहकों को किया सावधान!

SBI ने सोशल मीडिया पर फैल रही झूठी डीपफेक वीडियो को लेकर अपने ग्राहकों को सावधान किया है. इन विडियो में बैंक के उच्च अधिकारियों को दिखाया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों और आम जनता के लिए एक चेतावनी जारी की है. दरअसल, एसबीआई के उच्च अधिकारियों की कुछ झूठी डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रही हैं. ये वीडियो झूठे तरीके से कुछ निवेश योजनाओं को बढ़ावा देने या समर्थन देने का दावा कर रही हैं. ऐसे में एसबीआई ने चेतावनी जारी करते हुए ग्राहकों को इन डीपफेक वीडियो पर भरोसा न करने की अपील की है. एसबीआई ने अपने ऑफिशियल एक्स (X) हैंडल पर इसे लेकर एक पोस्ट भी शेयर की है. तो आइए जानते हैं ये पूरा मामला क्या है?

SBI ने एक्स पर लिखी ये पोस्ट 
एसबीआई ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए इस डीपफेक मामले की जानकारी दी है. एसबीआई ने पोस्ट में लिखा है कि “चेतावनी – सार्वजनिक चेतावनी, डीपफेक वीडियो से सतर्क रहें. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने सभी ग्राहकों और आम जनता को सावधान करता है कि उसके शीर्ष प्रबंधन के डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे हैं, जो कुछ निवेश योजनाओं को लॉन्च करने या उनका समर्थन करने का दावा करते हैं. ये वीडियो लोगों को तकनीकी उपकरणों के उपयोग के माध्यम से ऐसी योजनाओं में अपना पैसा निवेश करने की सलाह देने का प्रयास करते हैं. हम स्पष्ट करते हैं कि एसबीआई या उसके कोई भी शीर्ष अधिकारी ऐसी किसी भी निवेश योजना की पेशकश या समर्थन नहीं करते हैं. इसलिए, जनता को सोशल मीडिया पर प्रसारित ऐसे डीपफेक वीडियो से जुड़ने और उनका शिकार होने से सावधान किया जाता है”.

क्या है डीपफेक वीडियो?
डीपफेक वीडियो ऐसे वीडियो होते हैं जो वास्तविक दिखते हैं, लेकिन इन्हें AI और डीप लर्निंग तकनीकों से बदल दिया जाता है. इनमें किसी के चेहरे या आवाज को बदलकर कुछ ऐसा दिखाया जाता है. ऐसा असल में नहीं हुआ होता है. यह तकनीक गलत जानकारी फैलाने, धोखाधड़ी करने या किसी को धोखा देने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago

बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago