✕

होम / बिजनेस / देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार 5वें सप्ताह गिरावट, इस बार इतना घटा फॉरेक्स रिजर्व

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार 5वें सप्ताह गिरावट, इस बार इतना घटा फॉरेक्स रिजर्व

27 सितंबर को खत्म हुए हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12.59 अरब डॉलर की बंपर बढ़त के साथ 704.88 अरब डॉलर के नए लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार (Share Market) सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. एक नवंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान शेयर बाजार में मंदड़ियों का ही राज था. सिर्फ दिवाली के मुहूर्त कारोबार के दौरान सेंसेक्स चढ़ कर बंद हुआ था. बाजार के ढहने की वजह विदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार से पैसे निकालना है. तभी तो इस सप्ताह भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $2.67 बिलियन की गिरावट हुई है. यह लगातार पांचवां सप्ताह है, जबकि अपना भंडार घटा है.

लगातार 5वें सप्ताह गिरावट

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) से जारी आंकड़ों के मुताबिक एक नवंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $2.675 बिलियन की बड़ी गिरावट हुई है. इसी के साथ अपना विदेशी मुद्रा भंडार अब घट कर $682.130 बिलियन रह गया है. इससे एक सप्ताह पहले भी अपने भंडार में $3.46 बिलियन की भारी कमी हुई थी. इसी साल 27 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $704.885 बिलियन पर था. यह अब तक का सर्वकालिक उच्चतम स्तर है.

फॉरेन करेंसी एसेट्स में भी कमी

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) भी घटी हैं. एक नवंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने फॉरेन करेंसी एसेट्स (FCAs) में $3.902 बिलियन की कमी हुई है. अब अपना एफसीए भंडार घट कर USD 589.849 बिलियन रह गया है. उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है.

गोल्ड रिजर्व में बढ़ोतरी

बीते सप्ताह देश का गोल्ड रिजर्व या स्वर्ण भंडार बढ़ गया है. रिजर्व बैंक के मुताबिक एक नवंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार (Gold reserves) में $1.224 बिलियन की बढ़ोतरी हुई है. इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार बढ़ कर USD 69.751 बिलियन का हो गया है.

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में कमी हुई है. समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में करीब 1 मिलियन डॉलर की कमी हुई है. अब यह घट कर 18.219 बिलियन डॉलर का रह गया है. इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई है. इस सप्ताह इसमें $4 मिलियन की बढ़ोतरी हुई है. अब यह बढ़ कर $ 4.311 बिलियन का हो गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

19 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

21 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

21 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

21 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

22 hours ago

बड़ी खबरें