✕

होम / बिजनेस / अमेरिका में अमेरिकियों से ज्यादा कमा रहे भारतीय, इन आंकड़ों के सामने आते ही छिड़ी बहस

अमेरिका में अमेरिकियों से ज्यादा कमा रहे भारतीय, इन आंकड़ों के सामने आते ही छिड़ी बहस

सोशल मीडिया पर अमेरिकी जनगणना ब्यूरो का एक डेटा वायरल हो रहा है, जिसमें प्रवासियों की कमाई का जिक्र है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अमेरिका में रहने वाली भारतीय स्थानीय लोगों से ज्यादा कमाई करते हैं. वह इस मामले में दूसरे प्रवासियों से भी अधिक सफल हैं. सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक पोस्ट वायरल हो रही है. ट्विटर, टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने भी उस पोस्ट को शेयर किया है. इस वायरल पोस्ट में US Census Bureau के आंकड़ों का हवाला देकर बताया गया है कि अमेरिका में इमिग्रेंट्स यानी प्रवासी लोग काफी सफल हैं. खासकर, भारतीय मूल के लोग सबसे ज्यादा कमाई कर रहे हैं. उन्होंने इस मामले में श्वेत अमेरिकियों को भी पीछे छोड़ दिया है.

दूसरे नंबर पर ताईवानी 
एलन मस्क ने The Rabbit Hole नामक ट्विटर हैंडल के पोस्ट को शेयर किया है. अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के डेटा पर आधारित इस पोस्ट में अमेरिका में रहने वाले अलग-अलग एशियाई प्रवासी समूहों की मीडियन हाउसहोल्ड इनकम (Median Household Income)  2018 के बारे में बताया गया है. इसके अनुसार, भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों की औसत सालाना घरेलू आय 119,858 डॉलर है, जो सबसे अधिक है. इसके बाद ताइवान, चीन और जापान के प्रवासियों का नंबर आता है. पोस्ट में कहा गया है कि अमेरिका में सबसे सफल लोग अल्पसंख्यक समूहों से आते हैं.  

US अवसरों की भूमि 
इस डेटा को अमेरिकियों का हक मारने के तौर पर भी देखा जा रहा है. हालांकि, एलन मस्क ने इस बहस को खारिज करते हुए केवल इतना कहा है कि 'वाह, अमेरिका सच में अवसरों की भूमि है'. बता दें कि मस्क खुद दक्षिण अफ्रीका से अमेरिका आए एक इमिग्रेंट्स हैं. इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है. कुछ यूजर्स जहां अमेरिका में बाहर के लोगों की बढ़ती तादाद और कमाई को लेकर चिंतित हैं. वहीं, कुछ ने इसे हुनर का सम्मान बताया है. नीतू खंडेलवाल नामक यूजर ने लिखा है - अमेरिकी भारतीय USA की कुल आबादी का 1% हैं, लेकिन अमेरिका के कुल टैक्स कलेक्शन म 6% का योगदान देते हैं. इस तरह से भारतीय अमेरिकी यूएस की अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हैं.    

पांचवें नंबर पर पाकिस्तानी 
डेटा के अनुसार, पाकिस्तानी मूल के अमेरिकियों की औसत घरेलू आय 77,315 डॉलर है और वह कमाई के मामले में पांचवे नंबर पर हैं. इसके अलावा फिलीपीनो , कोरियाई, कंबोडियाई, हमोंग और वियतनामी अमेरिकियों  का नंबर आता है. लिस्ट में श्वेत अमेरिकियों को सबसे आखिरी में दर्शाया गया है. उनकी औसत घरेलू आय 65,902 डॉलर है. इस लिहाज से देखें तो अमेरिका में रहने वाले प्रवासियों की तुलना में स्थानीय अमेरिकी नागरिकों की कमाई काफी कम है. पाकिस्तानी मूल के लोग भी उनसे ज्यादा कमा रहे हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

20 hours ago