✕

होम / बिजनेस / HDFC Life के ग्राहकों का डेटा हुआ लीक, मामले की जांच में जुटी इंश्योरेंस कंपनी

HDFC Life के ग्राहकों का डेटा हुआ लीक, मामले की जांच में जुटी इंश्योरेंस कंपनी

HDFC Life इंश्योरेंस का डेटा लीक होने का मामला सामने आया है, इससे पहले स्टार हेल्थ इंश्योरेंस ने हाल ही में डेटा लीक की बात स्वीकार की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कंपनियों द्वारा डेटा लीक के मामले आए दिन सुर्खियों में अपनी जगह बना रहे हैं. अब इस असुरक्षित यूजर्स डेटा की कतार में HDFC Life भी खड़ा हो गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस ने माना कि कंपनी से ग्राहकों की जानकारी से संबंधित कुछ डेटा लीक हुआ है. मामला सामने आने के बाद कंपनी तुरंत एक्शन में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है. कंपनी ने आश्वासन देते हुए कहा है कि ग्राहकों के हितों की पूरी सुरक्षा की जाएगी.

कंपनी को मिला फ्रॉड कॉल

HDFC Life ने अपने बयान में बताया कि उन्हें एक अज्ञात स्रोत से संपर्क किया गया, जिसने उनके ग्राहकों के कुछ डेटा फील्ड कंपनी के साथ साझा किए. इसका मतलब है कंपनी के यूजर्स डेटा पहले से ही व्यक्ति के पास मौजूद था. कंपनी ने इस घटना को गलत इरादे से किया गया प्रयास बताया. कंपनी के उच्च अधिकारीयों ने पीटीआई के हवाले से कहा कि इस मामले में सूचना सुरक्षा विशेषज्ञों की मदद से गहन जांच की जा रही है. कंपनी ने कहा, “डेटा लीक की घटनाओं का आकलन करने के लिए सूचना सुरक्षा आकलन और डेटा लॉग विश्लेषण शुरू किया गया है. साथ ही, इस घटना की जड़ तक पहुंचने और जरूरी कदम उठाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है.”

IRDAI ने ऑडिट का दिया था निर्देश

पिछले महीने बीमा नियामक संस्था IRDAI ने हाल ही में हुई डेटा लीक की घटनाओं के चलते दो बीमा कंपनियों को उनके आईटी सिस्टम का ऑडिट करने का निर्देश दिया था. हालांकि, इन कंपनियों के नाम उजागर नहीं किए गए थे. स्टार हेल्थ इंश्योरेंस और TATA AIG जैसी कंपनियां हाल ही में डेटा लीक की समस्याओं का सामना कर चुकी हैं. आईआरडीएआई ने कहा है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और ग्राहकों के हितों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कंपनियों के साथ लगातार संपर्क में है.

कंपनी का AUM साइज 1 लाख करोड़ के पार

HDFC Life का बिजनेस लाइफ इंश्योरेंस से जुड़ा है और यह कई तरह के इंडिवजुअल और ग्रुप इंश्योरेंस प्लान ऑफर करती है. कंपनी ने डेटा शेयरिंग के इस मामले के आकलन और कार्रवाई को लेकर इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स से संपर्क किया है. सितंबर तिमाही में एचडीएफसी पेंशन का AUM साइज 1 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया. सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 15 पर्सेट की बढ़त के साथ 433 करोड़ रुपये रहा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

6 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

8 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

9 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

9 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

9 hours ago

बड़ी खबरें