होम / बिजनेस / इस टायर कंपनी को खरीदने की दौड़ में डालमिया समूह सबसे आगे, अब खेला ये दांव

इस टायर कंपनी को खरीदने की दौड़ में डालमिया समूह सबसे आगे, अब खेला ये दांव

पिछले साल राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) ने बिड़ला टायर्स के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही को मंजूरी दी थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

डालमिया समूह एक बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है. समूह ने दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही टायर कंपनी बिड़ला टायर्स को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने की कोशिशों को तेज कर दिया है. डालमिया ग्रुप ने बिड़ला टायर्स के 1100 करोड़ रुपए के बैंक कर्ज के लिए संशोधित समाधान योजना पेश की है, जिसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है. बिड़ला टायर्स की पैरेंट कंपनी Kesoram Industries Ltd है और इसकी स्थापना 1991 में हुई थी. डालमिया समूह ने अपनी समाधान योजना में कहा है कि वो इस टायर कंपनी के बकाया कर्ज का लगभग 300 करोड़ चुकाने को तैयार है.

डिमांड से 3 गुना अधिक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डालमिया ग्रुप की संशोधित समाधान योजना लेंडर्स की डिमांड से करीब 3 गुना अधिक है, इसलिए इसे मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, नए प्रस्ताव को मतदान के लिए रखा गया है और लेंडर्स ग्रुप की तरफ से मंगलवार तक इस पर निर्णय लिया जा सकता है. बिड़ला टायर्स को कर्ज देने वालों की लिस्ट में पहला नाम एक्सिस बैंक का है. बिड़ला टायर्स गंभीर वित्तीय मुश्किलों से जूझ रही थी और वह बैंकों का पैसा लौटाने में नाकाम रही. जिसके चलते उसे दिवाला प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है. 

ऐसा है स्टॉक का हाल
बिड़ला टायर्स के शेयर की बात करें, तो यह 4.55 रुपए के मूल्य पर उपलब्ध है. पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन इस स्टॉक में 4.60% की बढ़त दर्ज की गई थी. इस शेयर का पिछले 5 दिनों का रिकॉर्ड भी ग्रीन लाइन में दिखा रहा है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 5.80 रुपए है. यदि डालमिया समूह की योजना को मंजूरी मिल जाती है, तो बिड़ला टायर्स के शेयरों में कुछ और हलचल देखने को मिल सकती है. बता दें कि कॉमर्शियल वाहन और टू-व्हीलर टायर सेगमेंट में बिड़ला टायर्स एक बड़ा नाम रही है.

खरीदार की होगी चांदी!
पिछले साल राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (National Company Law Tribunal-NCLT) ने बिड़ला टायर्स के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही को मंजूरी दी थी. बिड़ला टायर्स को खरीदने में डालमिया समूह के साथ-साथ सिएट (Ceat), नवीन जिंदल की कंपनी जिंदल पावर, बेन व पिरामल समर्थित इंडिया रिसर्जेंट फंड ने भी दिलचस्पी दिखाई थी. जानकार मानते हैं कि बिड़ला टायर्स अपने खरीदार के लिए काफी मूल्यवान साबित होगी. क्योंकि कंपनी के पास बालासोर स्थित टायर प्लांट है. इसके अलावा 181 एकड़ फ्रीहोल्ड जमीनें भी हैं, जो तीन अहम बंदरगाहों और एक हवाई अड्डे के पास स्थित हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago