✕

होम / बिजनेस / Dalmia Bharat ने जारी किए तिमाही नतीजे, कंपनी के नेट प्रॉफिट में आई 77% गिरावट

Dalmia Bharat ने जारी किए तिमाही नतीजे, कंपनी के नेट प्रॉफिट में आई 77% गिरावट

दिसंबर 2024 तिमाही में डालमिया भारत का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.7 पर्सेंट की गिरावट के साथ 3,181 करोड़ रुपये रहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिसंबर 2024 तिमाही में डालमिया भारत (Dalmia Bharat) का नेट प्रॉफिट 75 पर्सेट की गिरावट के साथ 66 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल की इसी तिमाही में यह मुनाफा 266 करोड़ करोड़ रुपये था. सीमेंट की कीमतों में गिरावट का असर कंपनी के नतीजों पर देखने को मिला. डालमिया भारत, देश की चौथी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है. तिमाही आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 34.7 पर्सेट की बढ़ोतरी दिखी.

संबंधित अवधि में कंपनी का ऑपरेशनल कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.7 पर्सेट की गिरावट के साथ 3,181 करोड़ रुपये रहा. मांग में कमजोरी और प्राइस ग्रोथ में सुस्ती की वजह से रेवेन्यू में गिरावट दिखी. संबंधित अवधि में कंपनी की वॉल्यूम सालाना आधार पर 2 पर्सेट की गिरावट के साथ 67 लाख टन रही. डालमिया भारत का इबिट्डा (EBITDA) भी सालाना आधार पर 35 पर्सेट की गिरावट के साथ 511 करोड़ रुपये रहा.

कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर धर्मेंद्र टुटेजा ने बताया, 'दिसंबर 2024 तिमाही में सीमेंट की कीमतों में गिरावट की वजह से इसकी डिमांड ग्रोथ में 2 पर्सेट की गिरावट रही, जबकि इबिट्ट्ठा (EBITDA) सालाना आधार पर 34.5 पर्सेट गिरकर 511 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. हालांकि, अब मांग में बढ़ोतरी हो रही है और कीमतों में भी बेहतरी का माहौल है, लिहाजा हमें भरोसा है कि आगामी तिमाहियों में कंपनी की परफॉर्मेंस मजबूत रहेगी.'

संबंधित तिमाही में सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने अपनी क्षमता में भी बढ़ोतरी की है. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पुनीत डालमिया ने बताया, ' कई वर्षों की हाई ग्रोथ के बाद डालमिया भारत की इस साल सुस्त शुरुआत रही है. हालांकि, ढांचागत आधार पर ग्रोथ को लेकर संभावनाएं मजबूत हैं, लिहाजा भारतीय अर्थव्यवस्था में रिकवरी को लेकर भरोसा बढ़ा है. ऐसे में हमारा मानना है कि सीमेंट की डिमांड ग्रोथ को मजबूती मिलेगी.'
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

5 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

7 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

8 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

11 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

11 hours ago

बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

5 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

8 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

7 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

11 hours ago