✕

होम / बिजनेस / Zomato/Swiggy की फीस हाइक पर कस्‍टमर हुए नाराज, कह दी ये बात 

Zomato/Swiggy की फीस हाइक पर कस्‍टमर हुए नाराज, कह दी ये बात 

इस साल जोमैटो ने जब चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे तो वो मुनाफे में आई थी. कंपनी का शेयर जहां पिछले 6 महीने में मजबूत हुआ है वहीं स्विगी आईपीओ की तैयारी कर रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Zomato और Swiggy ने एक बार फिर प्‍लेटफॉर्म फीस में इजाफा कर दिया है. कंपनियों ने अब अपने प्‍लेटफॉर्म चार्ज को 6 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया है. इससे पहले दोनों कंपनियों ने हाल ही में अप्रैल में अपने चार्ज में इजाफा किया था. अप्रैल में कंपनियों ने इसे 3 रुपये से 5 रुपये कर दिया था. लेकिन जोमैटो स्विगी के इस कदम के बाद सामान्‍य ग्राहक से लेकर इंडस्‍ट्री हेड तक इस इजाफे पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. 

आखिर कितना हुआ है इजाफा? 
जोमैटो और स्विगी फूड डिलीवरी कंपनियों से अब कोई भी ऑर्डर करने पर आपको 6 रुपये प्रति ऑर्डर प्‍लेटफॉर्म फीस देनी होगी. अगर इन दोनों कंपनियों की प्‍लेटफॉर्म फीस के इजाफे पर नजर डालें तो सबसे पहले पिछले साल अगस्‍त में 2 रुपये से इसकी शुरुआत की गई थी. उसके बाद अप्रैल में इसमें तीन रुपये का इजाफा किया गया और इसे पांच रुपये कर दिया गया. अब इसमें 20 प्रतिशत का इजाफा करते हुए इसे 6 रुपये कर दिया गया. अभी ये दर दिल्‍ली और बेंग्‍लुरु में लागू है, लेकिन जल्‍द ही इसके दूसरे शहरों में भी लागू होने की उम्‍मीद है. 

ये भी पढ़ें: ऐसा क्‍या हुआ कि दिलजीत के कांसर्ट में अचानक पहुंच गए कनाडा के पीएम जस्टिन टूडो

अब क्‍या आ रही है प्रतिक्रिया? 
जोमैटो और स्विगी के प्‍लेटफॉर्म चार्ज बढ़ाने पर जहां आम कस्‍टमर नाराजगी दिखा रहे हैं वहीं दूसरी ओर इंडस्‍ट्री हेड भी अपनी नाराजगी जता रहे हैं. इसी कड़ी में बेंग्‍लुरु स्थित कंपनी के सीईओ दीपक शिनॉय लिखते हैं स्विगी/जोमैटो से ऑर्डर करना बड़े पैमाने पर कम हो गया है, शायद सप्ताहांत में केवल एक बार, जैसे कि आज और देखा कि उन्‍होंने प्‍लेटफॉर्म चार्ज को 6 रुपये कर दिया है. मुझे इस बात की खुशी है कि मैंने रोज-रोज ऑर्डर देने से खुद को दूर कर लिया. वैसे, वे रेस्तरां से 30% भी लेते हैं.  

उनके इस पोस्‍ट पर एक कस्‍टमर लिखते हैं कि 13 जुलाई
पिछले हफ्ते मैंने दोनों के बीच एक तुलना की थी... जोमैटो से ऑर्डर करने पर 350 रुपये, बस रेस्तरां तक चलकर खरीदारी करने पर 275 रुपये लगते हैं... यह वह कीमत है जो सुविधा के लिए चुकाई गई है और घर से बाहर नहीं निकलने के लिए. इसी तरह एक दूसरे कस्‍टमर लिखते हैं कि रेस्‍टोरेंट से 30 प्रतिशत लेते हैं तो रेस्‍टोरेंट उसकी भरपाई कहां से करता होगा. वो ज्‍यादा टेस्टिंग पाउडर इस्‍तेमाल करता होगा और ज्‍यादा मिलावटी सामान मिलाकर कस्‍टमर को देता होगा.  

कंपनी के शेयर पर हुआ पॉजिटिव असर 
जोमैटो के प्‍लेटफॉर्म चार्ज बढ़ाने की खबर जैसे ही बाजार को मिली तो उसके बाद कंपनी के शेयरों के दामों में बड़ा इजाफा देखने को मिला. जोमैटो का शेयर सोमवार को 225 रुपये पर खुला था. इस खबर के आने के बाद कंपनी के शेयर में 3 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला. खबर लिखे जाने पर कंपनी का शेयर 229.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. कंपनी के मार्केट कैप पर नजर डालें तो वो 1.99 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया. कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का हाई 232 रुपये है जबकि 52 हफ्तों का लो 76.50 रुपये है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.