होम / बिजनेस / हमारे लिए कस्‍टमर महत्‍वपूर्ण है और उसकी बदलती जरूरत अहम है

हमारे लिए कस्‍टमर महत्‍वपूर्ण है और उसकी बदलती जरूरत अहम है

सबसे विशेष बात ये भी है कि भारत में इंश्‍योरेंस का पेनीट्रेशन सिर्फ 4 प्रतिशत का ही है. इसका मतलब ये हुआ कि इंश्‍योरेंस हमारी जीडीपी का 4 प्रतिशत ही हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BW Disrupt 40Under40 के दिल्‍ली में आयोजित हुए इवेंट के Elevation 360 Degree सेशन में कई अहम लोगों ने अपनी बात कही. इसमें जहां कई लोगों ने कोविड के बाद भारत की ग्रोथ और बदलते बाजार को अपनी बात कही. किसी ने बी टू सी टाइप बिजनेस के लिए कस्‍टमर की जरूरत पर जोर दिया तो किसी ने कई और अहम बात कही. 

कोविड के दौरान इंश्‍योरेंस में तेजी देखने को मिली 
Zopper के Co-Founder & COO, मयंक गुप्‍ता ने अपनी बात कहते हुए कहा कि 2018 तक हम लोग अलग-अलग तरह से अप्‍लाइसेंस से लेकर मोबाइल फोन तक एक्‍सटेंडेड वॉरिटी प्‍लॉन और इंश्‍योरेंस देने का काम करते थे. लेकिन उसके बाद 2020 में कोविड आने के बाद इंश्‍योरेंस की मांग और तेज हो गई. बहुत सारे लोगों ने सोचा कि अगर उन्‍होंने हेल्‍थ इंश्‍योरेंस लिया होता तो शायद इतने बड़े खर्च का सामना उन्‍हें नहीं करना पड़ता.

उसके बाद इस सेक्‍टर में ज्‍यादा लोगों को इंश्‍योरेंस लेते हुए देखा गया. सबसे विशेष बात ये भी है कि भारत में इंश्‍योरेंस का पेनीट्रेशन सिर्फ 4 प्रतिशत का ही है. इसका मतलब ये हुआ कि इंश्‍योरेंस हमारी जीडीपी का 4 प्रतिशत ही हुआ. जबकि इसे आप दूसरे देशों से तुलना करेंगे तो ये कोई 7 से 8 प्रतिशत तक होना चाहिए था. लेकिन हम चाहते हैं कि ये 100 प्रतिशत तक हो. खुद आईआरडीए भी ऐसा ही चाहता है. आज हम अपने टेक प्‍लेटफॉर्म के जरिए हर फील्‍ड के इंश्‍योरेंस को लेकर काम कर रहे हैं. इनमें सभी तरह के इंश्‍योरेंस को लेकर काम कर रहे हैं. सिर्फ हेल्‍थ इंश्‍योरेंस ही नहीं बल्कि ट्रैवल, मोटर और दूसरी तरह के सभी इंश्‍योरेंस. एक इंट्रप्रिन्‍योर के नजरिए से हमें ये देखना होता है कि बाजार कहां जा रहा है. उन्‍होने कहा कि हमने देखा कि कोविड के दौरान कई तरह के बिजनेस को काफी अच्‍छा रिस्‍पांस मिला. इनमें होम डिलीवरी, ई कॉमर्स, और एजुकेशन जैसे क्षेत्र. 

डेटा सांइस बिजनेस ग्रोथ के लिए अहम 
Mylo के CEO और Founder विनीत गर्ग ने कहा कि हमारी कंपनी Mylo कोई पांच साल पुरानी कंपनी है, जिसमें पहले पांच साल हमें जीरो प्रॉफिट पर कम्‍यूनिटी बिल्डिंग में लगे. लेकिन उसके बाद हमने मॉनेटाइजेशन को लेकर काम किया और आज हम 100 करोड़ प्‍लस की कंपनी बन चुके हैं.  मुझे लगता है कि डेटा साइंस एक बेहद महत्‍वपूर्ण टर्म है. उसमें आपको देखना होता है कि क्‍या आपके लिए महत्‍वपूर्ण है और क्‍या नहीं है. कई बार आपको देखना होता है कि आप ग्रोथ के साथ आगे बढ़ेंगे या प्रॉफिट के साथ आगे बढेंगे. 

Startup को आगे ले जाने के लिए ये है अहम 

Advantage Club के CEO और Co Founder सौरभ देवरा ने कहा  कोई भी स्‍टार्टअप आने वाले सालों में कैसे बड़ी कंपनी बनती है इसके लिए आपको दो चीजों पर काम करने की जरूरत होती है. पहली चीज है एडॉपटेबिलिटी और दूसरी चीज है पॉलिसीमेकर का ग्राउंड पर काम करना. अन्‍यथा ब्‍यूरोक्रेटेटिक तरीके में पूरा कम्‍यूनिकेशन पूरी तरह से खत्‍म हो जाता है. किसी भी आर्गेनाइजेशन को उसकी कोर वैल्‍यू पर आगे लेकर जाना एक अहम बात है.

जहां तक बात हमारे स्‍पेस की करें तो हम इम्‍प्‍लॉय इंगेजमेंट को लेकर काम करते हैं. उसमें आज पूरी स्थितियां बदल चुकी हैं. कोविड के दौरान इस सेक्‍टर को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था. लेकिन आज एक बार फिर से स्थितियां बदल चुकी हैं. आज वर्कप्‍लेस में बहुत कुछ बदल चुका है. आज जो भी आदमी काम कर रहा है उसकी उम्‍मीदें बदल चुकी हैं. उनके पास काम के अलावा भी बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिसे वो बदलना चाहते हैं. आज जरुरत इस बात की है कि ऐसा वर्क स्‍पेस बनाया जाए जहां लोग ऑफिस आकर काम करना चाहें. 

कस्‍टमर का संतोष सबसे अहम होता है
GoPaisa के Co Founder & CMO अंकिता जैन ने कहा कि हम बिजनेस टू कस्‍टमर के क्षेत्र में काम करते हैं. ऐसे में हमें हमारे लिए जरूरी ये है कि हम कस्‍टमर के व्‍यवहार पर विशेष ध्‍यान दें. अगर कस्‍टमर हमारे प्रोडक्‍ट को ले रहा है उसमें दिलचस्‍पी ले रहा है तो कोई परेशानी नहीं है लेकिन अगर वो डॉयवर्ट हो रहा है तो ऐसे में हमारे लिए सोचने का विषय है. हमारे वहां सबकुछ कस्‍टमर के अराउंड घूमता है. हमारे लिए हमेशा ही पैसा कमाना सबसे महत्‍वपूर्ण बात है. एक कस्‍टमर ओरिएंटेड कंपनी होने के नाते हमें अपने कस्‍टमर के बदलते स्‍वभाव पर नजर रखने की बहुत जरूरत है. उन्‍हें जिस किसी भी चीज की जरूरत है हम उन्‍हें मुहैया कराते रहें. हमें अपने कस्‍टमर की सभी बातों को सुनना होता है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

6 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

7 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

8 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

10 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

11 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

7 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.