✕

होम / बिजनेस / CSIR ने की बड़ी घोषणा, अब भारत में ही तैयार होगी Paracetamol

CSIR ने की बड़ी घोषणा, अब भारत में ही तैयार होगी Paracetamol

CSIR की Director General ने भारत में ही पैरासिटामोल (Paracetamol) की घोषणा की है. यह दवा अगले साल तक बाजार में आएगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश का प्रमुख रिसर्च ऑर्गनाइजेशन वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) भारत में Industrial innovation को लगातार बढ़ावा दे रहा है. इसी के तहत अब सीएसआईआर ने एक बड़ी घोषणा की है. दरअसल, भारत अब खुद की यानी मेड इन इंडिया (Made In India) पैरासिटामोल (Paracetamol) दवा बनाने जा रहा है. इससे भारत की चीन जैसे देशों पर निर्भरता भी कम होगी. यह दवा अगले साल तक भारतीय बाजार में आ जाएगी. बता दें, यह जानकारी खुद CSIR की महानिदेशक (Director General) डॉ. एन कलाइसेल्वी ने साझा की है. तो आइए जानते हैं सरकार की क्या प्लानिंग है?

CSIR ने भारत में किए कई बड़े इनोवेशन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डॉ. एन कलाइसेल्वी ने कहा कि पिछले तीन-चार सालों में CSIR ने कई बड़े इनोवेशन किए हैं. इनमें हाइड्रोजन सिलेंडर टाइप-IV, हाइड्रोजन फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी, हंसा-3 लाइट ट्रेनर एयरक्राफ्ट, समुद्री शैवाल की खेती की तकनीक और स्टील स्लग से सड़क निर्माण जैसी तकनीक भी शामिल हैं. अब ऐसे में भारत खुद का पैरासिटामोल बनाने की तैयारी में है.

नई व सस्ती तकनीक से तैयार होगी पैरासिटामोल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक भारत को पैरासिटामोल तैयार करने के लिए दूसरे देशों से रॉ मैटेरियल इंपोर्ट करना पड़ता था, लेकिन अब CSIR ने इसे 100 प्रतिशत भारत में ही तैयार करने का फैसला लिया है. इसके लिए एक नई और सस्ती तकनीक भी विकसित की है. जानकारी के अनुसार Satya Deepthi Pharmaceuticals Limited  एक नई टेक्नॉलजी का इस्तेमाल करके सस्ती और इफेक्टिव दवाइयां बनाएगी. उम्मीद है कि भारत अगले साल अपना खुद का पैरासिटामोल बनाएगा. 

इंपोर्ट भी हुआ कम
CSIR ने भारत में पहली बार हाइड्राजीन हाइड्रेट (HH) बनाने की स्वदेशी प्रक्रिया विकसित की है. यह एक केमिकल है, जिसका इस्तेमाल फार्मा, ऑटोमोबाइल और खनन जैसे फील्ड में होता है. इससे भारत का इंपोर्ट 60 प्रतिशत तक कम हुआ है. हाल ही में CSIR ने स्टील स्लग को सड़क निर्माण में इस्तेमाल करने लायक बना दिया है. बता दें, यह पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक है.
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

50 minutes ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

1 hour ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

1 hour ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

1 hour ago

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

बड़ी खबरें