✕

होम / बिजनेस / SBI को मिला नया उत्तराधिकारी, सीएस शेट्टी होंगे नए चेयरमैन, 28 अगस्त को संभालेंगे पदभार

SBI को मिला नया उत्तराधिकारी, सीएस शेट्टी होंगे नए चेयरमैन, 28 अगस्त को संभालेंगे पदभार

सीएस शेट्टी मौजूदा चेयरमैन दिनेश कुमार खारा की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल इसी महीने पूरा हो रहा है. उनकी नियुक्ति 28 अगस्त से प्रभावी होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को उनका नया चेयरमैन मिल गया है. केंद्र सरकार ने चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी (Challa Sreenivasulu Setty) को दिनेश खारा (Dinesh Khara) का उत्तराधिकारी चुन लिया है. उनका कार्यकाल 28 अगस्त से तीन साल के लिए होगा. दिनेश खारा का कार्यकाल 28 अगस्त को ही खत्म हो रहा है. वे 63 साल के हो जाएंगे, जोक‍ि एसबीआई चेयरमैन के पद के लिए अधिकतम उम्र सीमा है.

दो अन्य के नाम पर भी हुआ विचार

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार की संस्था सर्विसेज इंस्टीटूशन ब्यूरो (FSIB) ने सीएस शेट्टी के नाम पर 30 जून को मुहर लगा दी थी. सरकार ने एसबीआई चेयरमैन के पद पर अश्विनी तिवारी और विनय तोनसे के नाम पर भी विचार किया गया था. हालांकि, सरकार ने सीएस शेट्टी को इस जिम्मेदारी के लिए चुना है. वह फिलहाल एसबीआई के एमडी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. अश्विनी तिवारी और विनय तोनसे भी एमडी पद पर ही तैनात हैं. इन दोनों को भी चेयरमैन पद के इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था.

35 साल से एसबीआई में हैं शेट्टी, 2020 में बने एमडी  

FSIB ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि अनुभवों और विशेषज्ञता के आधार पर ब्यूरो ने सीएस शेट्टी को स्टेट बैंक के चेयरमैन के पद पर नियुक्त करने की अनुशंसा की है. सीएस शेट्टी लगभग 35 साल से एसबीआई के साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने इंटरनेशनल बैंकिंग, ग्लोबल मार्केट्स और टेक्नोलॉजी हेड की जिम्मेदारियां उठाई हैं. उन्हें जनवरी, 2020 में एसबीआई का एमडी बनाया गया था. उन्होंने एग्रीकल्चर में बीएससी की है. साथ ही वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकर्स से सर्टिफाइड एसोसिएट हैं.

कौन हैं सीएस शेट्टी?

•    सीएस शेट्टी पिछले 35 साल से SBI से जुड़े हुए हैं. उन्‍होंने 1988 में बतौर PO एसबीआई के साथ कैरियर की शुरुआत की थी.
•    एसबीआई में एमडी का कार्यभार संभालने से पहले वे इंटरनेशनल बैंकिंग, ग्लोबल मार्केट और टेक्‍नोलॉजी वर्टिकल्‍स में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
•    साल 2020 में एसबीआई के एमडी बने थे. वो बैंक में रहकर रिटेल और डिजिटल बैंकिंग वर्टिकल में भी काम कर चुके हैं.  
•    शेट्टी ने भारत सरकार की ओर से गठित विभिन्न टास्क फोर्स और समितियों का भी नेतृत्व किया.
•    एग्रीकल्‍चर में साइंस ग्रेजुएट और इंडियन इंस्‍टीट्रयूट ऑफ बैंकर्स के सर्टिफाइड एसोसिएट हैं.   

राणा आशुतोष कुमार सिंह बने SBI के एमडी

एसबीआई के चेयरमैन के तौर पर शेट्टी के नाम की मंजूरी मिल चुकी है. इसके अलावा कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने राणा आशुतोष कुमार सिंह को एसबीआई का नया एमडी बनाया गया है. वह अभी एसबीआई के डिप्टी एमडी हैं. सरकार ने बताया कि उनका कार्यकाल 30 जून, 2027 तक रहेगा यानि उनका कार्यकाल अधिकतम तीन साल का होगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

6 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

7 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

8 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

8 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

6 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

2 hours ago