✕

होम / बिजनेस / क्रिप्टो प्लेटफॉर्म WazirX साइबर हमले का शिकार, 1923 करोड़ का फर्जीवाड़ा, लेन-देन किया बंद

क्रिप्टो प्लेटफॉर्म WazirX साइबर हमले का शिकार, 1923 करोड़ का फर्जीवाड़ा, लेन-देन किया बंद

कंपनी ने एक्स (X) पर पोस्ट करके बताया कि सुरक्षा भंग होने के कारण उसके एक वॉलेट में सेंध मारी गई है. इस सुरक्षा खामी के कारण यूजर्स के फंड को काफी नुकसान हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज वजीरएक्स (WazirX) पर गंभीर सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है. इसके चलते प्लेटफॉर्म से 23 करोड़ डॉलर (लगभग 1,923 करोड़ रुपये) से अधिक की निकासी कर ली गई. इस घटना के बाद कंपनी ने अस्थायी रूप से अपने प्लेटफॉर्म से लेने देने पर रोक लगा दी है. WazirX ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि हमारे क्रिप्टो वॉलेट में सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है. हमारी टीम सक्रिय रूप से इस घटना की जांच कर रही है. निवेशकों की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रुपये और क्रिप्टो निकासी को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है.

क्या है पूरा मामला?

WazirX के मुताबिक इसके मल्टीसिग्नेचर वॉलेट्स में एक पर साइबर हमला हुआ. मल्टीसिग्नेटर का मतलब है कि इसमें बिटक्वॉइन के लेन-देने के लिए एक की (Key) के बजाय कई कीज की जरूरत पड़ती है. अब WazirX के मामले में की बात करें तो साइबर हमले में 23 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ. जिस वॉलेट पर साइबर अटैक हुआ है, वह फरवरी 2023 से लिमिनल की डिजिटल एसेट कस्टडी और वॉलेट इंफ्रास्ट्रक्चर की सर्विसेज का इस्तेमाल कर ऑपरेट होता था. जिस वॉलेट पर हमला हुआ है, उमसें छह सिग्नेरटरीज थे-पांच WazirX से और एक लिमिनल से, ये सभी ही किसी ट्रांजैक्शन को वेरिफाई करते थे. किसी ट्रांजैक्शन को वेरिफाई करने के लिए इनमें से WazirX के तीन सिग्नेचरीज के मंजूरी की जरूरत पड़ती थी जो सिक्योरिटीज के लिहाज से लेजर हार्डवेयर वॉलेट्स का इस्तेमाल करते हैं. इसके बाद लिमिनल सिग्नेचरी की मंजूरी लेनी होती थी.

साइबर हमले का शिकार हुआ WazirX

सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए व्हाइटलिस्ट डेस्टिनेशन एड्रेसेज की पॉलिसी लाई गई जो लिमिनल के इंटरफेस पर थे. इसमें शामिल एड्रेस पर WazirX की टीम को ट्रांजैक्शन शुरू करने की क्षमता थी. अब जो साइबर हमला हुआ है, लिमिनल के इसी इंटरफेस पर हुआ. लिमिनल के इंटरफेस पर मौजूद डेटा और ट्रांजैक्शन के वास्तविक कंटेंट के अलग-अलग होने के चलते हुआ. हमले के दौरान लिमिनल के इंटरफेस पर जो दिखाया गया, वह वास्तव में जिसे साइन किया गया, उससे अलग था. अब WazirX को संदेह है कि वॉलेट कंट्रोल हमलावर को देने के लिए पेलोड बदला गया था. 

अब आगे क्या?

वजीरएक्स का कहना है कि कुछ घटनाएं नियंत्रण से बाहर होती हैं. हालांकि जो पैसे उड़ाए गए हैं, उसका पता लगाने और वापस लाने की पूरी कोशिश हो रही है. कुछ डिपॉजिट्स को ब्लॉक किया जा चुका है और रिकवरी के लिए कुछ वॉलेट्स से संपर्क किया जा रहा है. इसके अलावा क्रिप्टो एक्सचेंज ने रुपयो और क्रिप्टो की निकासी पर रोक लगा दिया है लेकिन यह अस्थायी तौर पर ही.

1.6 करोड़ से अधिक ग्राहक

WazirX का दावा है कि उसके 1 करोड़ 60 लाख से अधिक उपयोगकर्ता है. इस भारतीय एक्सचेंज में करीब 350 से अधिक क्रिप्टो कॉइन और टोकन सूचीबद्ध हैं. WazirX की शुरुआत वर्ष 2017 में निश्चल शेट्टी ने की थी. यह देश का सबसे बड़ा क्रिप्टो प्लेटफॉर्म भी बन गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

21 hours ago