होम / बिजनेस / RBI ने नहीं दी राहत और इधर हिस्से में आई मामूली राहत भी छिनने के आसार!

RBI ने नहीं दी राहत और इधर हिस्से में आई मामूली राहत भी छिनने के आसार!

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है, जो भारत जैसे देश के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) के दामों में तेजी देखने को मिल रही है. एक दिन पहले यानी गुरुवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल प्राइस 88.67 बैरल प्रति डॉलर के करीब पहुंच गया था. माना जा रहा है कि ये जल्दी ही 90 डॉलर प्रति बैरल का आंकड़ा पार कर लेगा. कच्चे तेल की कीमतों में यह उछाल कई कारणों से आ रहा है और आने वाले समय में इसकी रफ्तार तेज हो सकती है. ऐसे में अपनी ईंधन खपत को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भर भारत की मुश्किलों में इजाफा हो सकता है.  

चुनाव बाद बढ़ सकते हैं दाम  
भारत अपनी तेल जरूरतों का 80 प्रतिशत आयात करता है. ऐसे में कच्चे तेल में होने वाले उतार-चढ़ाव का उस पर काफी असर पड़ता है. लंबे इंतजार के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हाल ही में पेट्रोल-डीजल के दामों (Petrol-Diesel Price) में 2 रुपए की कटौती की थी. अब यदि कच्चा तेल महंगा होता रहता है, तो जनता को मिली ये मामूली राहत भी छिन सकती है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर क्रूड ऑयल के दाम लगातार चढ़ते हैं, तो चुनाव बाद घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे से इंकार नहीं किया जा सकता.   

4 महीनों में ही 15 डॉलर महंगा
एक मीडिया रिपोर्ट में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव पंकज जैन के हवाले से बताया गया है कि कच्चे तेल के दाम बढ़ना भारत के लिए चिंता का विषय है. अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के बेंचमार्क ब्रेंट की कीमत करीब 4 महीनों में 15 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर करीब 89 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है, जो वाकई चिंता की बात है. उन्होंने आगे कहा कि कीमत में वृद्धि के असर का अंदाजा तभी लगाया जा सकता है जब लंबे समय तक ऐसी स्थिति बनी रहे. यदि कीमतें एक महीने या उससे अधिक समय तक इसी तरह रहती हैं, तो कंपनियां उसी के हिसाब से निर्णय लेंगी.

इन कारणों से बढ़ रही आशंका
वहीं, जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि रूस (Russia) की तरफ से क्रूड ऑयल (Crude Oil) उत्पादन में की गई कटौती से सितंबर तक ग्लोबल बेंचमार्क क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच सकती हैं. ओपेक+ (OPEC+) के कई देशों ने भी तेल बाजार में जारी उठापटक को रोकने के इरादे से प्रति दिन 2.2 मिलियन बैरल की स्वैच्छिक उत्पादन कटौती साल के अंत तक जारी रखने का फैसला लिया है. इसके अलावा, सीरिया में ईरान दूतावास पर इस्राइली हमले में कुछ सीनियर ईरानी सैन्य अधिकारियों के मारे जाने के बाद पश्चिम एशिया में संघर्ष को बढ़ावा मिल सकता है. इन सभी कारणों से कच्चे तेल के दामों में और उछाल आ सकता है.

RBI ने तोड़ दी लोगों की उम्मीद
उधर, RBI ने रेपो रेट में एक बाद फिर कोई बदलाव नहीं किया है. केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट को 6.50% पर यथावत रख सकता है. RBI ने इससे पहले फरवरी में हुई बैठक में भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था. आखिरी बार फरवरी 2023 में ब्याज दरों में 0.25% की बढ़ोत्तरी की गई थी. यदि आरबीआई रेपो रेट में इजाफा करता, तो बैंकों की ओर से सभी तरह के लोन की ब्याज दर बढ़ सकती थी. ऐसे में आपकी EMI भी बढ़ जाती. वहीं अगर आरबीआई रेपो रेट कम करता, तो आपका लोन सस्ता हो सकता था, यानी EMI का बोझ कुछ कम हो जाता. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. लोन धारक लंबे समय से यही उम्मीद लगाए बैठे हैं कि महंगाई के मौसम में EMI का बोझ कुछ कम हो जाए.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

3 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

4 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago