होम / बिजनेस / Crude Oil के तेवर पड़े नरम, अब तो Petrol-Diesel के दाम कम कर दो सरकार!

Crude Oil के तेवर पड़े नरम, अब तो Petrol-Diesel के दाम कम कर दो सरकार!

तेल कंपनियां कच्चे तेल के महंगा होने का हवाला देते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाती आई हैं, अब जब क्रूड ऑयल सस्ता हो रहा है तो क्या वो इसका फायदा जनता को देंगी?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चुनावी मौसम में पेट्रोल-डीजल के सस्ता होने की उम्मीद पर क्रूड ऑयल की चढ़ती कीमतों ने पानी फेर दिया था, लेकिन अब ये कीमतें नीचे आ रही हैं. कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को गिरावट देखी गई. कल भी कच्चे तेल के दामों में कमी आई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 81.76 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर कारोबार कर रहा है. वहीं डबल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.03% गिरकर 77.35 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि क्या घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव में कुछ कमी आती है या नहीं.  

आसमान पर हैं कीमतें
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पहले घाटे का हवाला देते हुए बेतहाशा दाम बढ़ाए थे, जिसके चलते पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान पर जा पहुंची हैं. देश के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपए से ज्यादा के भाव पर बिक रहा है. मध्य प्रदेश, जिसे इसी महीने चुनाव का सामना करना है, उसकी राजधानी भोपाल में पेट्रोल 108 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुका है. शिवराज सिंह सरकार को पेट्रोलियम प्रोडक्ट से मोटी कमाई होती है, इसलिए वो इस पर टैक्स कम करने से कतरा रही है. बता दें कि तेल कंपनियों ने आखिरी बार छह अप्रैल 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. यानी एक साल से ज्यादा हो गया है, घरेलू स्तर पर तेल के दाम स्थिर हैं.

सरकार से मिली थी एक राहत 
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है. वहीं, चेन्नई में पेट्रोल के दाम 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर हैं. जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है. बीते साल 22 मई को केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कमी का ऐलान किया था, जिससे दिल्ली में पेट्रोल का दाम घटकर 96.72 रुपए पर आ गया था. तब से अब तक सरकार ने कोई और रियायत नहीं दी है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

3 hours ago

सड़क हादसों से GDP को 3% की चोट, गडकरी ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर

गडकरी ने बताया कि बेहतर और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए देश में 2,500 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं.

3 hours ago

Zee को मिला Invesco का साथ, सरकार ने मंजूर किया ₹418 करोड़ का FDI

सरकार से 418 करोड़ रुपये के FDI को मंजूरी मिलने के बाद Invesco की करीब तीन साल बाद Zee Entertainment में वापसी हो गई है.

7 hours ago

भारत की चेतना पर युद्ध

यह कोई आर्थिक हमला नहीं है. यह राजनीतिक हमला भी नहीं है. बल्कि यह एक सतत, बहु-मोर्चीय अभियान है जिसका उद्देश्य एक राष्ट्र का स्वयं पर से विश्वास खत्म करना है और इसका समय भी संयोग नहीं है.

8 hours ago

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

9 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

9 hours ago

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

3 hours ago

सड़क हादसों से GDP को 3% की चोट, गडकरी ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर

गडकरी ने बताया कि बेहतर और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए देश में 2,500 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं.

3 hours ago

रवि अग्रवाल को फिर मिली CBDT चेयरमैन की जिम्मेदारी, केंद्र सरकार ने छह महीने का कार्यकाल बढ़ाया

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 दिसंबर 2026 तक संविदा आधार पर पुनर्नियुक्ति को दी मंजूरी

6 hours ago

Zee को मिला Invesco का साथ, सरकार ने मंजूर किया ₹418 करोड़ का FDI

सरकार से 418 करोड़ रुपये के FDI को मंजूरी मिलने के बाद Invesco की करीब तीन साल बाद Zee Entertainment में वापसी हो गई है.

7 hours ago