✕

होम / बिजनेस / SBI के इन बॉन्‍ड को लेकर CRISIL और CARE ने जारी की रेटिंग, क्‍या आपने भी लगाया है पैसा?

SBI के इन बॉन्‍ड को लेकर CRISIL और CARE ने जारी की रेटिंग, क्‍या आपने भी लगाया है पैसा?

मौजूदा समय में अगर बाजार की स्थिति देखें तो बीएसई सेंसेक्‍स जहां 80 हजार का निशान पार कर चुका है वहीं बाजार में घरेलू निवेशक भी बना हुआ है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्‍या आपने भी स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया के इंफ्रा बॉन्‍ड में पैसा लगाया है या लगाने की सोच रहे हैं. अगर हां तो ये खबर आपके लिए है. एसबीआई के इंफ्रा बॉन्‍ड को लेकर क्रिसिल और केयर ने अपनी रेटिंग जारी की है. क्रिसिल और केयर की ओर से दी गई इस रेटिंग की जानकारी से एसबीआई ने एक्‍सचेंज को सूचित कर दिया है. अब इस पर बाजार कैसे अपनी प्रतिक्रिया देता है ये सोमवार को ही पता चल सकेगा. 

क्‍या कहती है क्रिसिल की रेटिंग? 
क्रिसिल की ओर से दी गई रेटिंग में एसबीआई के 10 हजार करोड़ रुपये के इंफ्रा बॉन्‍ड को ट्रिपल ए स्‍टेबल आउटलुक की रेटिंग जारी की है. एसबीआई फिक्‍स डिपॉजिट को ट्रिपल ए स्‍टेबल, इसी तरह से टियर 1 बॉन्‍ड को डबल ए प्‍लस स्‍टेबल, और टियर 2 बॉन्‍ड की रेटिंग को क्रिसिल ट्रिपल ए स्‍टेबल की रेटिंग बरकरार रखी है. टियर 1 बॉन्‍ड की कीमत जहां 54392 करोड़ रुपये है वहीं टियर 2 बॉन्‍ड की कीमत 34408 करोड़ रुपये है. 

ये भी पढ़ें: Google Map का इस्‍तेमाल नहीं करेगी ये कंपनी, 100 करोड़ रुपये की होगी बचत

केयर ने क्‍या दी है रेटिंग ? 
एसबीआई के इन बॉन्‍ड को केयर की ओर से भी रेटिंग दी गई है. केयर ने 10 हजार करोड़ रुपये के इंफ्रा बॉन्‍ड को केयर ट्रिपल ए स्‍टेबल रेटिंग जारी की है वहीं टियर वन बॉन्‍ड को डबल ए प्‍लस स्‍टेबल रेटिंग बनाए रखा है. इन बॉन्‍ड को पहले भी रेटिंग एजेंसी ने यही रेट किया था. वहीं 16 हजार करोड़ रुपये के टियर 2 बॉन्‍ड की रेटिंग को केयर ट्रिपल ए स्‍टेबल पर बनाए रखा है.

इस रेटिंग के पीछे क्‍या है वजह? 
दोनों रेटिंग एजेंसियों की ओर से दी गई इस रेटिंग के पीछे जानकारों का मानना है कि सरकार का बैंकों को लेकर जो रवैया है वो सबसे बड़ा कारण है. इस वक्‍त सरकार का बैंकों को लेकर काफी सकारात्‍मक है और वो चाहती है कि सभी बैंक अच्‍छा करें. एजेंसियों का ये भी मानना है कि अगर बैंकों को कुछ भी होता है तो सरकार उनके पीछे खड़ी रहेगी. इसके अतिरिक्‍त बैंक की सुधरती स्थिति, गुड बुक, कम होता एनपीए सभी ऐसे कारण हैं जिन्‍हें लेकर एजेंसियों का सकारात्‍मक रवैया बना हुआ है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.