✕

होम / बिजनेस / नवंबर में क्रेडिट कार्ड खर्च में आई 16 प्रतिशत की गिरावट, Axis Bank को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

नवंबर में क्रेडिट कार्ड खर्च में आई 16 प्रतिशत की गिरावट, Axis bank को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

भारत के तीसरे सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर Axis Bank के क्रेडिट कार्ड खर्च में नवंबर में लगभग 24 प्रतिशत गिरावट दर्ज हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एक ओर अक्टूबर महीने में फेस्टिव सीजन के दौरान क्रेडिट कार्ड से खर्च को लेकर सभी रिकॉर्ड टूट गए. वहीं, इसके विपरीत नवंबर में क्रेडिट कार्ड से होने वाले खर्च में 16 प्रतिशत की​ गिरावट देखने को मिली है, जोकि एक बड़ी गिरावट है.  वैसे पिछले साल की समान अवधि में ये आंकड़ा करीब 5 प्रतिशत ज्यादा का है, लेकिन एक महीना पहले के मुकाबले ये आंकड़ा काफी नीचे आ चुका है. बता दें, अक्टूबर महीने में क्रेडिट कार्ड से हुए खर्च का आंकड़ा 2 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया था. बता दें, ये आकड़ें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ये जारी किए हैं. तो आइए आरबीआई द्वारा जारी इन आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.

क्रेडिट खर्च में बड़ी गिरावट
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार नवंबर में क्रेडिट कार्ड खर्च में 16 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है और आंकड़ा गिरकर 1.70 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है, जो एक मजबूत त्योहारी सीजन के बाद कंज्यूमर सेंटीमेंट में कमी को साफ दिखा रहा है. अक्टूबर के महीने में क्रेडिट कार्ड का खर्च 2.02 लाख करोड़ रुपये देखने को मिला था. जोकि एक एक रिकॉर्ड है. नवंबर में क्रेडिट कार्ड पर खर्च एक साल पहले की तुलना में 5 प्रतिशत बढ़ गया, हालांकि पिछले महीने में करीब 16 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है.

ऑनलाइन खर्च में 17.5 प्रतिशत की गिरावट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार में अक्टूबर में मजबूत त्योहारी मांग के बाद नवंबर 2024 में क्रेडिट कार्ड खर्च में कमी देखी गई. पॉइंट-ऑफ-सेल (पीओएस) ट्रांजेक्शंस के माध्यम से खर्च में क्रमिक रूप से 14 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि ऑनलाइन खर्च में महीने-दर-महीने 17.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. भारत के तीसरे सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एक्सिस बैंक ने नवंबर में क्रेडिट कार्ड खर्च में लगभग 24 प्रतिशत की गिरावट देखी है. वहीं दूसरी ओर एसबीआई कार्ड और कोटक महिंद्रा बैंक क्रेडिट कार्ड पर खर्च क्रमशः 21 प्रतिशत और 16.8 प्रतिशत गिर गया. अक्टूबर के मुकाबले ट्रांजेक्शन वॉल्यूम में 9.1 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है.

इस बात का भी बढ़ा खतरा

आईडीबीआई कैपिटल के एनालिस्ट बंटी चावला ने मीडिया रिपोर्ट में कहा कि हमें उम्मीद है कि आने वाले महीनों में कार्ड खर्च सीमित दायरे में रहेगा. उन्होंने इस बारे में आगे कहा कि क्रेडिट कार्ड पेमेंट डिफॉल्ट के कारण निकट अवधि में नए क्रेडिट कार्ड होल्डर्स में कमी आने की उम्मीद है. नवंबर में एचडीएफसी बैंक की बाजार हिस्सेदारी में महीने-दर-महीने 30 आधार अंक की वृद्धि हुई, जबकि एसबीआई कार्ड की बाजार हिस्सेदारी में 90 आधार अंक की गिरावट आई. आईसीआईसीआई बैंक ने 20 बीपीएस की गिरावट दर्ज की और एक्सिस बैंक की बाजार हिस्सेदारी में 120 बीपीएस की गिरावट देखी गई. इंडसइंड बैंक ने 50 बीपीएस बाजार हिस्सेदारी हासिल की.

नए कार्ड होल्डर्स को बढ़ाने को लेकर बैंक भी सतर्क
बैंक भी नए कार्ड होल्डर्स को बढ़ाने में सतर्क रुख अपना रहे हैं. नवंबर में शुद्ध रूप से नए कार्ड जोड़ने की संख्या अक्टूबर में 780,000 से आधी से भी अधिक घटकर 350,000 हो गई है. एक साल पहले की तुलना में शुद्ध नए कार्डों में 73 फीसदी की गिरावट आई. नए कार्ड जारी करने वालों में एसबीआई कार्ड और एचडीएफसी बैंक सबसे आगे रहे, जिन्होंने क्रमशः 230,000 कार्ड और 190,000 कार्ड जोड़े.

इसलिए भी आई गिरावट
एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंज्यूमर्स अब क्रेडिट कार्ड से खर्च को लेकर काफी सतर्क हो गए हैं. वहीं दूसरी ओर कोई फेस्टिव सीजन भी ऐसा नहीं है, जिसमें खर्च करना पड़े. अक्टूबर के महीने में दिवाली से लेकर भाई दूज तक कई ऐसे फेस्टिवल थे जिनकी वजह से लोगों ने क्रेडिट कार्ड से काफी ज्यादा खरीदारी की है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago