✕

होम / बिजनेस / इन बैंकों के ग्राहकों को होने वाली है परेशानी, कहीं लिस्ट में आपका Bank भी तो नहीं? 

इन बैंकों के ग्राहकों को होने वाली है परेशानी, कहीं लिस्ट में आपका Bank भी तो नहीं? 

कई बैंकों ने अब तक भारत बिल पेमेंट सिस्टम पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है. इसकी वजह से ग्राहकों को परेशानी हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कुछ बैंकों के ऐसे ग्राहकों को आने वाले दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जो फिनटेक ऐप्स के जरिए क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान करते हैं. संभव है कि 30 जून के बाद वह फिनटेक ऐप से बिल पेमेंट न कर पाएं. दरअसल, कुछ बैंकों और क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनियों ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है. इस वजह से फिनटेक ऐप्स के जरिए क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट की सुविधा बंद हो जाएगा. 

इतने ग्राहक होंगे प्रभावित
RBI ने भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) पर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 जून तय की है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक प्राइवेट सेक्टर के HDFC, ICICI और एक्सिस बैंक ने बीबीपीएस रजिस्ट्रेशन नहीं किया है. इन तीनों बैंकों के कुल मिलाकर पांच करोड़ से अधिक क्रेडिट कार्ड धारक हैं. ऐसे में इन कार्ड होल्डर्स को आने वाले दिनों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. जिन बैंकों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनके ग्राहक फिनटेक कंपनियों के ऐप के जरिए 1 जुलाई से बिल पेमेंट नहीं कर पाएंगे.

डेडलाइन बढ़ाने की मांग
बताया जा रहा है कि बैंक और क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनियों ने इस समयसीमा को 90 दिनों तक बढ़ाने की मांग की है. अब तक महज आठ बैंकों ने बीबीपीएस पर बिल भुगतान को एक्टिव किया है, जबकि कुल 34 बैंकों को क्रेडिट कार्ड जारी करने की अनुमति मिली हुई है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर डेडलाइन आगे नहीं बढ़ाई गई, तो कितनी बड़ी संख्या में ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. RBI की तरफ से इस संबंध में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि डेडलाइन बढ़ाई जायेगी या नहीं.

केनरा बैंक ने किया आगाह
उधर, केनरा बैंक के सोशल मीडिया अकाउंट से छेड़छाड़ की जानकारी सामने आई है. बैंक के आधिकारिक X अकाउंट को हैक किया गया है. बैंक ने अपने ग्राहकों से कहा है कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, उसका सोशल मीडिया हैंडल का इस्तेमाल न करें. बैंक की तरफ से कहा गया है -  केनरा बैंक सभी संबंधित लोगों को सूचित करना चाहता है कि बैंक के आधिकारिक 'X' खाते के साथ छेड़छाड़ की गई है. हम इस विषय में सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. हम उपयोगकर्ताओं से आग्रह करते हैं कि हमारे 'एक्स' पेज पर अभी कुछ भी पोस्ट न करें. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

3 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

3 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

5 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

6 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

9 hours ago

बड़ी खबरें