✕

होम / बिजनेस / स्टॉक ब्रोकिंग के कारोबार में उतरने की तैयारी में Cred, Zerodha-Groww को मिलेगी टक्कर

स्टॉक ब्रोकिंग के कारोबार में उतरने की तैयारी में Cred, Zerodha-Groww को मिलेगी टक्कर

Cred फिलहाल पेमेंट्स, लेंडिंग, इंश्योरेंस और वेल्थ मैनेजमेंट से जुड़ी सेवाएं दे रहा है. अब कंपनी स्टॉक ब्रोकिंग बिजनेस में आने को तैयार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

फाइनेंशियल सर्विसेज देने वाली क्रेड (Cred) अब स्टॉक ब्रोकिंग के भी कारोबार में उतरने की तैयार कर रही है. अभी यह पेमेंट्स, लेंडिंग, इंश्योरेंस और वेल्थ मैनेजमेंट से जुड़ी सर्विसेज देती है. हालांकि अब यह अपने फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म में स्टॉक ब्रोकिंग की सर्विसेज जोड़ने के लिए आवेदन कर दिया है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक क्रेड की सहायक कंपनी स्पेनी (Spenny) ने स्टॉक ब्रोकिंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर दिया है. इस सेगमेंट में अभी जीरोधा (Zerodha), ग्रो (Groww) और एंजेल वन (Angel One) का बोलबाला है यानी कि क्रेड को इनसे टक्कर लेनी होगी.

क्या है Cred का प्लान?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रेड (Cred) ने अपनी सहायक कंपनी Spenny के जरिए स्टॉक ब्रोकिंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया है. हालांकि, अभी कंपनी ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन जानकारों का मानना है कि यह कदम Cred की स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म्स द्वारा हाल के वर्षों में देखी गई रेवेन्यू ग्रोथ से प्रेरित है. कुणाल शाह ने कहा है कि क्रेड सिर्फ उन्हीं प्रोडक्ट्स को लॉन्च करता है जो ग्राहकों की वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाएं. कंपनी कभी भी सट्टा बेस्ड प्रोडक्ट या हाई-इंटरेस्ट वाले लोन की पेशकश नहीं करेगी.

मौजूदा वक्त में ये हैं Cred की सेवाएं

Cred, जो कुणाल शाह द्वारा शुरू की गई है. अभी क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट, लोन और इंश्योरेंस, वेल्थ मैनेजमेंट जैसी सर्विसेस दे रही है. हाल ही में क्रेड ने कुवेरा (Kuvera) का अधिग्रहण किया, जो म्यूचुअल फंड और वेल्थ मैनेजमेंट में काम करती है. वित्त वर्ष 2023-24 में Cred का रेवेन्यू 66% बढ़कर 2,473 करोड़ रुपए हो गया. परिचालन घाटा- पिछले साल के ₹1,024 करोड़ से घटकर ₹609 करोड़ हो गया. Cred के पास 1.3 करोड़ ग्राहक और हर महीने 1.1 करोड़ ट्रांजैक्शन हैं.

अन्य ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म्स का प्रदर्शन

Zerodha: ₹8,320 करोड़ का रेवेन्यू और ₹4,700 करोड़ का मुनाफा. Groww: 308% की प्रॉफिट ग्रोथ. Cred का स्टॉक ब्रोकिंग कारोबार में प्रवेश अन्य प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ाएगा. क्रेड की एंट्री से पहले से मौजूद दिग्गज ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म्स के वर्चस्व को चुनौती मिल सकती है. क्रेड का मजबूत कस्टमर बेस और फाइनेंशियल सर्विसेस का अनुभव इसे सेक्टर में मजबूत खिलाड़ी बना सकता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

14 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

16 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

16 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

16 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

17 hours ago

बड़ी खबरें