होम / बिजनेस / COP 28: दुबई में आज से शुरू होगा सम्मलेन, प्रधानमंत्री मोदी समेत ये भी करेंगे शिरकत!

COP 28: दुबई में आज से शुरू होगा सम्मलेन, प्रधानमंत्री मोदी समेत ये भी करेंगे शिरकत!

दुनिया भर से दर्जन भर प्रमुख नेता भी COP28 में भाग लेंगे और साथ ही लगभग 70,000 अन्य लोग भी इस सम्मलेन का हिस्सा होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पर्यावरण और जलवायु बहुत ही महत्त्वपूर्ण मुद्दे हैं और दुनिया के सभी आधुनिक एवं विकासशील देश अब इन मुद्दों को लेकर काफी जागरूक हो रहे हैं. COP28 जलवायु परिवर्तन को लेकर दुनिया के सबसे महत्त्वपूर्ण सम्मेलनों में से एक है और आज से दुबई में इस सम्मलेन की शुरुआत होने जा रही है और दुनिया के सबसे प्रमुख नेता इस सम्मलेन में शिरकत करेंगे. आइये जानते हैं कि इस सम्मलेन में दुनिया भर के कौन से प्रमुख नेता भाग लेंगे और इस सम्मलेन में भारत का एजेंडा क्या होगा?

COP28 के प्रमुख मेहमान
आपको बता दें कि COP28 सम्मलेन की शुरुआत 30 नवंबर से होगी और यह सम्मलेन 12 दिसंबर तक चलेगी. माना जा रहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), ब्रिटेन के किंग चार्ल्स 3 और प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी इस सम्मलेन में शिरकत करेंगे. इसके साथ ही दुनिया भर से दर्जन भर प्रमुख नेता भी इस सम्मलेन में भाग लेंगे और साथ ही लगभग 70,000 अन्य लोग भी इस सम्मलेन का हिस्सा होंगे. अमेरिका की वाईस प्रेसिडेंट कमला हैरिस (Kamala Harris) भी दुबई में होने जा रही इस ग्लोबल जलवायु सम्मलेन में हिस्सा लेंगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन (Joe Biden) ने इस सम्मलेन का हिस्सा बनने से मना कर दिया था जिसकी वजह से अब कमला हैरिस इस सम्मलेन में हिस्सा लेंगी.

इस साल क्या है खास?
COP28 में COP की फुल फॉर्म ‘कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज’ (Conference Of Parties) और इसमें पार्टीज का अर्थ उन देशों से है जिन्होंने असल में 1992 में संयुक्त राष्ट्रसंघ जलवायु समझौते पर (UN Climate Agreement) पर हस्ताक्षर किये थे. इस साल COP में भविष्य के जलवायु मुद्दों और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को संबोधित किया जाएगा. इसके साथ ही COP28 का होस्ट UAE, सभी प्रमुख तेल एवं गैस कंपनियों से मीथेन (Methane) के लीकेज को कम करने के लिए भी प्रमुख रूप से काम करेगा. इस साल सभी देश यह भी तय करेंगे कि 2015 के पेरिस समझौते (Paris Agreement) में तय किये गए लक्ष्यों पर कितना काम हुआ है. इस साल COP28 की अध्यक्षता का जिम्मा डॉक्टर सुल्तान अल जबेर को सौंपा गया है. 

क्या होगा भारत का एजेंडा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी COP28 के पहले दो दिनों के दौरान इस सम्मलेन में शिरकत करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान भारत G20 में अपनी उपलब्धियों के लिए COP28 को एक प्लेटफॉर्म के रूप में देख रहा है. विदेश मंत्रालय का भी मानना है कि G20 प्रेसीडेंसी के दौरान जलवायु परिवर्तन भारत के प्रमुख मुद्दों में से एक था और COP28 भारत की उपलब्धियों को आगे लेकर जाने के एक प्लेटफॉर्म के रूप में काम कर सकता है. इसके साथ ही COP28 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ग्लोबल बायोफ्यूल अलायन्स (GBA) को भी पेश किया जाएगा. आपको बता दें कि GBA को G20 के दौरान भारत में लॉन्च किया गया था.
 
यह भी पढ़ें: Tata Technologies ने इन्वेस्टर्स को किया मालामाल, 140% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago