✕

होम / बिजनेस / मोबाइल टैरिफ बढ़ोतरी पर बढ़ी तकरार, सरकार पर कांग्रेस हुई हमलावर, कहा- यूजर्स पर डाला बोझ

मोबाइल टैरिफ बढ़ोतरी पर बढ़ी तकरार, सरकार पर कांग्रेस हुई हमलावर, कहा- यूजर्स पर डाला बोझ

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 3 जुलाई, 2024 से इस देश में सेल फोन की दरें बढ़ा दी गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेलीकॉम कंपनियों का प्रीपेड और पोस्टपेड मोबाइल टैरिफ 3 जुलाई 2024 से महंगा हो गया है. देश की तीनों दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों ने रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने 25 फीसदी तक मोबाइल टैरिफ बढ़ा दिया है जिसके चलते कस्टमर्स की जेब कटने वाली है. तीनों मोबाइल कंपनियों के टैरिफ बढ़ाने के बाद केंद्र की मोदी सरकार मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के निशाने पर आ गई है. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, मोदी सरकार ने 109 करोड़ सेल फोन यूजर्स पर सालाना 34,824 करोड़ रुपये का बोझ डाल दिया है.

टैरिफ बढ़ने के पीछे सरकार की सहमति!

प्रेस कॉफ्रेस करते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 3 और 4 जुलाई से तीनों टेलीकॉम कंपनियों ने मोबाइल टैरिफ बढ़ा दी. उन्होंने कहा, तीनों सेल फोन कंपनियां  रिलायंस जियो, भारतीय एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जिनका मार्केट शेयर 91.6 फीसदी है और जिनके 109 करोड़ सेल फोन यूजर्स हैं उन्होंने मोदी सरकार की प्रत्यक्ष सहमति से सालाना 34,824 करोड़ रुपये टैरिफ में बढ़ोतरी का बोझ कस्टमर्स पर डाल दिया गया है.

Jio, Airtel और VI ने बढ़ाया टैरिफ
 
ट्राई की रिपोर्ट के हवाले से रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 31 दिसंबर 2023 तक टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स से औसतन 152.55 रुपये हर महीने कमा रही थीं. उन्होंने बताया कि रिलायंस जियो ने अपने टैरिफ रेट में 12 से 27 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है. एयरटेल ने 11 - 21 फीसदी और वोडाफोन आइडिया ने 10 - 24 फीसदी तक टैरिफ बढ़ा दिए. सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि तीनों कंपनियों ने आपस में सलाह मशविरा कर 72 घंटें में मोबाइल टैरिफ बढ़ाने की घोषणा कर दी. उन्होंने बताया कि इस टैरिफ हाईक से रिलायंस जियो को सालाना 17,568 करोड़ रुपये, एयरटेल को 10,704 करोड़ रुपये और वोडाफोन आइडिया को 6552 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई होगी.

टैरिफ बढ़ने पर सरकार से सवाल

मोबाइल टैरिफ हाईक को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार ने कई सवाल पूछे हैं. पहला सवाल उन्होंने पूछा- कैसे 92 फीसदी मार्केट शेयर वाली टेलीकॉम कंपनियों को एकतरफा 34,824 करोड़ रुपये टैरिफ बढ़ाने की इजाजत दी गई? दूसरा- सरकार और ट्राई ने 109 करोड़ यूजर्स के प्रति अपनी ड्यूटी और जिम्मेदारी से मुंह फेर लिया? तीसरा- क्या मोबाइल टैरिफ हाईक को लोकसभा चुनाव खत्म होने तक टाला गया था? और चौथा- क्या सरकार या ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों के कैपिटल एक्सपेंडिचर की जरूरतों को लेकर अध्ययन किया है या नहीं?
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.