होम / बिजनेस / Reliance ब्रैंड के नाम पर छिड़ गया विवाद! हिंदुजा ग्रुप के खिलाफ अनिल अंबानी ने खटखटाया ट्रिब्यूनल का दरवाजा

Reliance ब्रैंड के नाम पर छिड़ गया विवाद! हिंदुजा ग्रुप के खिलाफ अनिल अंबानी ने खटखटाया ट्रिब्यूनल का दरवाजा

Reliance के ब्रैंड नाम को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है. अनिल धीरूभाई अंबानी वेंचर्स प्राइवेट लि.(ADAVPL) ने मांग की है कि हिंदुजा ग्रुप को रिलायंस ब्रैंड नेम का इस्‍तेमाल करने से तुरंत रोका जाए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अनिल धीरूभाई अंबानी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटिड (ADAVPL) ने हिंदुजा ग्रुप (IIHL) को ‘रिलायंस’ ब्रांड नाम का इस्‍तेमाल बंद करने का निर्देश देने की अपील की है. दरअसल, रिलायंस (Reliance Industries Ltd)  के फाउंडर धीरूभाई अंबानी के बाद तय हुआ कि मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी दोनों रिलायंस ब्रांड के नाम का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अब इस ब्रांड नाम को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है. ऐसे में अनिल अंबानी ने इसके लिए ट्रिब्यूनल का दरवाजा भी खटखटाया है. तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

हिंदुजा को मिली थी रिलायंस का नाम इस्तेमाल करने की अनुमति
रिलायंस  नाम को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया है. विवाद मुकेश और अनिल अंबानी के बीच नहीं बल्कि हिंदुजा ग्रुप के साथ हुआ है. अनिल अंबानी ने हिंदुजा ग्रुप पर रिलायंस नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) का दरवाजा खटखटाया है. दरअसल, एनसीएलटी ने 27 फरवरी को हिंदुजा की समाधान योजना को मंजूरी दी थी. ऐसा करते हुए योजना की मंजूरी की तारीख से 3 साल के लिए रिलायंस ब्रैंड का इस्‍तेमाल करने की अनुमति दी गई थी. आपको बता दें, हिंदुजा ने हाल ही में कर्जदारों को 9,641 करोड़ रुपये चुकाकर रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण किया था. रिलायंस कैपिटल 25 हजार करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने में नाकाम रही थी. आईआईएचएल ने नीलामी के दौरान रिलायंस कैपिटल को खरीदा था. कर्जदारों ने रिलायंस कैपिटल के लिए आईआईएचएल की निविदा को जून, 2023 में मंजूरी दी थी.

रिलायंस ने एनसीएलटी में दाखिल की ये याचिका 
अनिल अंबानी के स्वामित्व वाले अनिल धीरूभाई अंबानी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (ADAVPL) ने एनसीएलटी में दाखिल याचिका में आग्रह किया है कि हिंदुजा ग्रुप के मालिकाना हक वाली इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स को रिलायंस नाम का इस्तेमाल करने से रोका जाए. कंपनी को निर्देश दिया जाए कि वो आर्थिक संकट में फंसी रिलायंस कैपिटल की समाधान योजना लागू करने के बाद रिलायंस नाम का इस्तेमाल न करे. 

नहीं सुना गया रिलायंस का पक्ष
याचिका में कहा गया है कि रिलायंस ब्रैंड को अंबानी परिवार ही इस्तेमाल कर सकता है. मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली जियो फाइनेंशियल सर्विसेज जल्द ही देश में वित्तीय सेवाएं शुरू करने वाली है. ऐसे में अंबानी भाईयों के अलावा किसी और को रिलायंस नाम का इस्तेमाल न करने दिया जाए. इसके अलावा याचिका में यह भी कहा गया है कि नाम का इस्तेमाल करने देने की मंजूरी देते समय उनका पक्ष नहीं सुना गया था.

इसे भी पढ़ें-अब WhatsApp से करें कैब की बुकिंग, जानिए क्या है तरीका?

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

27 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

34 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

27 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

34 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

43 minutes ago