होम / बिजनेस / Eternal में लगातार बिकवाली, 52 हफ्तों के हाई से 30% नीचे फिसला शेयर

Eternal में लगातार बिकवाली, 52 हफ्तों के हाई से 30% नीचे फिसला शेयर

विश्लेषकों का मानना है कि शेयर में गिरावट की मुख्य वजह क्विक कॉमर्स सेगमेंट में तेज होती प्रतिस्पर्धा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सेक्टर की प्रमुख कंपनी इटरनल (Eternal Ltd)जो जोमैटो (Zomato) की पैरेंट कंपनी है, के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी है. मंगलवार को कंपनी का शेयर लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में टूट गया. पिछले पांच दिनों में स्टॉक करीब 9 फीसदी फिसल चुका है, जबकि एक महीने में इसमें 17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. 52 हफ्तों के उच्च स्तर से शेयर लगभग 30 फीसदी नीचे आ चुका है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है.

दिनभर के कारोबार में दबाव

मंगवार को खबर लिखे जाने के दौरान शेयर लगभग 14 रुपये यानी 5.22 फीसदी की कमजोरी के साथ 254 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था. इंट्राडे में इसने 264.90 रुपये का उच्च स्तर और 252.55 रुपये का निचला स्तर छुआ. लगातार बिकवाली यह संकेत दे रही है कि फिलहाल काउंटर पर शॉर्ट टर्म में दबाव बना हुआ है और निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं.

क्विक कॉमर्स में बढ़ती प्रतिस्पर्धा बनी बड़ी वजह

विश्लेषकों का मानना है कि शेयर में गिरावट की मुख्य वजह क्विक कॉमर्स सेगमेंट में तेज होती प्रतिस्पर्धा है. अमेजन (Amazon() ने ‘Amazon Now’ और Amazon Fresh के जरिए इस सेगमेंट में आक्रामक एंट्री की है, जिससे बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है. वहीं, फ्लिपकार्ट (Flipkart) की ‘Flipkart Minutes’ सेवा भी 10-15 मिनट डिलीवरी मॉडल के साथ ग्राहकों को आकर्षित कर रही है. इसके अलावा जेप्टो (Zepto) के संभावित IPO की चर्चाओं ने भी निवेशकों का ध्यान खींचा है. ब्रोकरेज फर्म Elara के अनुसार Zepto और Instamart की कीमतें Blinkit की तुलना में 3-4 फीसदी तक सस्ती हैं, जिससे मार्जिन पर दबाव की आशंका बढ़ गई है. कीमतों की यह प्रतिस्पर्धा और तेज विस्तार की रणनीति निकट अवधि में लाभप्रदता को प्रभावित कर सकती है.

जेफरीज की नजर में लंबी अवधि का अवसर

ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस Jefferies का मानना है कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद क्विक कॉमर्स का टोटल एड्रेसेबल मार्केट यानी TAM अभी भी आकर्षक है. ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी मुनाफे को सुधारने के लिए किसी तरह की कृत्रिम विंडो ड्रेसिंग नहीं कर रही है, बल्कि उसका फोकस दीर्घकालिक रणनीति पर है.

कंपनी के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने पहले CEO पद से इस्तीफा देते समय कहा था कि वे नए और ज्यादा जोखिम वाले प्रयोगों की ओर आकर्षित हो रहे हैं और ऐसे प्रयोग पब्लिक कंपनी के ढांचे से बाहर बेहतर तरीके से किए जा सकते हैं. मैनेजमेंट ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रमोटर हिस्सेदारी बेचने की कोई योजना नहीं है.

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक प्रतिस्पर्धा स्थिर नहीं होती और लाभप्रदता के मोर्चे पर स्पष्ट सुधार नहीं दिखता, तब तक शेयर में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. निवेशकों की नजर अब कंपनी की ग्रोथ, मार्जिन ट्रेंड और क्विक कॉमर्स सेगमेंट में उसकी रणनीतिक बढ़त पर रहेगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

4 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

4 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

5 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

8 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

8 hours ago

बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

5 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

4 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

4 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

11 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

7 hours ago