होम / बिजनेस / ट्रेंड कर रहा है Adani का नाम, क्या उत्तरकाशी में गुफा ढहने से है संबध?

ट्रेंड कर रहा है Adani का नाम, क्या उत्तरकाशी में गुफा ढहने से है संबध?

ज्यादातर लोग अडानी (Adani) का नाम उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुई दुर्घटना से जोड़कर देख रहे हैं.

पवन कुमार मिश्रा 2 years ago

वैसे तो गौतम अडानी (Gautam Adani) की अध्यक्षता वाला अडानी ग्रुप (Adani Group) आए दिन खबरों और सुर्खियों का हिस्सा बना ही रहता है, लेकिन आज का मुद्दा काफी अलग है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर इस वक्त #Adani ट्रेंड कर रहा है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि ऐसा क्यों है, तो आप एकदम सही जगह हैं. 

गुफा ढहने का क्या था कारण?
दरअसल ज्यादातर लोग अडानी (Adani) का नाम उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुई दुर्घटना से जोड़कर देख रहे हैं और इसीलिए फिलहाल ट्विटर पर #Adani ट्रेंड कर रहा है. आपको बता दें कि 12 नवंबर 2023 को सिल्क्यारा से बारकोट के बीच बनाई जा रही गुफा ढह गई थी जिसके बाद से 40 मजदूर इस गुफा के अन्दर फंसे हुए हैं और बचाव एवं राहत कार्य अभी भी जारी है. माना जा रहा है कि इस गुफा का निर्माण करते हुए भौगोलिक अध्ययन सही तरीके से पूरा नहीं किया गया था और न ही गुफा का डिजाईन सही था जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई है. इसके साथ ही सुरक्षा मानकों पर सही से ध्यान न दिया जाना और निर्माण प्रक्रिया से संबंधित कारकों पर भी सवाल उठाये जा रहे हैं. 

Adani Group और Navayuga Engineering के बीच संबंध
बहुत से लोग इस दुर्घटना की आलोचना कर रहे हैं और निष्पक्ष कार्यवाही की मांग करके संबंधित लोगों पर कानूनी कार्यवाही की मांग भी कर रहे हैं. इसी बीच अडानी ग्रुप (Adani Group) का नाम भी सामने आ रहा है. दरअसल हाल ही में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान अंतर्राष्ट्रीय खनन एक्सपर्ट अर्नाल्ड डिक्स ने कहा था कि अभी उन्हें मजदूरों तक पहुंचने में एक अतिरिक्त माह का समय भी लग सकता है. इसके बाद ऐसी कई मीडिया रिपोर्ट्स आईं थीं जिनमें दावा किया गया था कि 2020 में CCI यानी कम्पटीशन कमीशन ऑफ इंडिया ने अडानी पोर्ट्स एवं विशेष इकॉनोमिक जोन (Adani Ports and SEZ) को नवयुग इंजीनियरिंग (Navayuga Engineering) में हिस्सेदारी खरीदने के लिए मंजूरी दे दी थी. 

Adani Group पर हो रही कार्यवाही की मांग
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नवयुग इंजीनियरिंग (Navayuga Engineering) वही कंपनी है जिसे उत्तरकाशी में बनाई जा रही इस गुफा के निर्माण का जिम्मा सौंपा गया था और यह कंपनी हैदराबाद में आधारित है. अब नवयुग इंजीनियरिंग और अडानी के बीच संबंधों को जोड़कर देखा जा रहा है और मांग की जा रही है कि इस दुर्घटना की जांच के बाद अडानी ग्रुप (Adani Group) पर भी कार्यवाही की जाए. इसी कार्यवाही की मांग करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लगातार अडानी ग्रुप के खिलाफ ट्वीट साझा किये जा रहे हैं. 

Adani Group की सफाई
अब हाल ही में अडानी ग्रुप (Adani Group) ने इस पूरे मुद्दे पर अपनी सफाई दी है और नवयुग इंजीनियरिंग के साथ किसी भी तरह के संबध की बात को झूठलाया है. कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि कुछ लोग झूठे दावे कर रहे हैं कि उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त हुई उत्तरकाशी गुफा से हमारा संबंध है. हम इन दावों और इन दावों के पीछे मौजूद लोगों की आलोचना करते हैं. हम साफ कर देना चाहते हैं कि गुफा के निर्माण में अडानी ग्रुप या फिर इसकी किसी भी शाखा का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई भी संबंध नहीं है और न ही निर्माण करने वाली कंपनी में हमारी किसी प्रकार की साझेदारी है. 
 
यह भी पढ़ें: परेशानियों से घिरी Byju’s में Jiny That के हाथ आई CTO की कमान!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

9 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

10 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

12 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

9 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

10 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

17 hours ago