✕

होम / बिजनेस / पुरानी गाड़ियों के GST मामले को लेकर लोगों में फैला कंफ्यूजन, सरकार ने जारी किया FAQ

पुरानी गाड़ियों के GST मामले को लेकर लोगों में फैला कंफ्यूजन, सरकार ने जारी किया FAQ

सरकार ने पुरानी और इस्तेमाल की गई कारों पर जीएसटी को लेकर FAQ जारी किया है जिससे कंफ्यूजन दूर किया जा सके.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हाल ही में GST काउंसिल की बैठक हुई, क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा ये सब समझने के चक्कर में एक नया कंफ्यूजन खड़ा हो गया है. कंफ्यूजन ये है कि पुरानी गाड़ी पर कितनी जीएसटी है, पुरानी ईवी पर कितना जीएसटी है? उलझन इतनी हो गई कि वित्त मंत्रालय को एक FAQ जारी करना पड़ा. यहां इसी FAQ के तहत इस उलझन को सुलझाने का काम हम आपके लिए कर रहे हैं…  

पहले तो ये समझ लीजिए कि पुरानी गाड़ी में हर तरह की पुरानी गाड़ी आती है. आपकी बाइक, स्कूटर, कार, पुरानी ईवी स्कूटर (EV), ईवी कार, सारी पुरानी गाड़ी. जीएसटी काउंसिल ने बताया कि इन सभी पुरानी गाड़ियों को जब कोई डीलर या किसी कंपनी से खरीदेगा तो उसे 18 फीसदी जीएसटी देना होगा.

सवाल 1: पुराने वाहनों की बिक्री पर GST परिषद की सिफारिश क्या है?  

GST परिषद ने सभी पुराने और इस्तेमाल किए गए वाहनों पर एक समान 18% GST दर लागू करने की सिफारिश की है. यह कोई नया टैक्स नहीं है, बल्कि इसे पहले की अलग-अलग दरों के मुकाबले सरल बनाया गया है. इसमें पुराने इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल हैं.  

सवाल 2: पुराने और इस्तेमाल किए गए वाहनों की बिक्री पर GST कौन देगा?

केवल रजिस्टर्ड बिजनेस जो पुराने और इस्तेमाल किए गए वाहनों की खरीद-बिक्री करते हैं, उन्हें GST देना होगा. इसका मतलब अगर आप इन डीलर या बिजनेस या कंपनी से पुरानी गाड़ी खरीदेंगे तो ये आपसे जीएसटी वसूलेंगे.

सवाल 3: क्या किसी व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति को वाहन बेचने पर GST लागू होता है?  

नहीं, यदि एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को वाहन बेचता है तो GST लागू नहीं होता. मान लीजिए आप अपने पड़ोसी शर्माजी से पुरानी कार खरीद रहे हैं तो आप दोनों पर कोई जीएसटी नहीं लगेगा. अगर शर्माजी आपसे गाड़ी खरीद रहे हैं तो भी जीएसटी नहीं लगेगा. आपको जीएसटी तब देना होगा जब पुरानी गाड़ी आप किसी कंपनी या डीलर से खरीदेंगे.  

सवाल 4. क्या GST वाहन की सेल वैल्यू पर लगता है?  

यदि रजिस्टर्ड बिजनेस या कंपनी ने वाहन पर आयकर अधिनियम 1961 की धारा 32 के तहत डेप्रिसिएशन का दावा किया है, तो GST केवल मार्जिन पर लगेगा. यह मार्जिन सेल वैल्यू और डेप्रिसिएशन घटाने के बाद बचने वाली वैल्यू का अंतर है. यदि यह मार्जिन निगेटिव है, तो GST नहीं लगेगा. अन्य मामलों में, GST केवल मार्जिन पर लगेगा, यानी सेल वैल्यू और पर्चेस वैल्यू का अंतर. यदि यह मार्जिन निगेटिव है, तो GST नहीं लगेगा.  

इसे उदाहरण से समझते हैं-

मान लीजिए 20 लाख की एक पुरानी कार को किसी रजिस्टर्ड डीलर ने 12 लाख रुपये में खरीदा क्योंकि 8 लाख डेप्रिसिएशन की वैल्यू है. अब वह 12 लाख की कार को 10 लाख में बेचता है तो ऐसे में कोई GST नहीं लगेगा, क्योंकि यहां डीलर को कोई मार्जिन नहीं मिल रहा.

अगर यही गाड़ी को डीलर 15 लाख में बेचेगा तो 12 लाख में खरीदी गाड़ी पर 3 लाख का मार्जिन होगा. इसका मतलब GST केवल 3 लाख पर 18% की दर से लगेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago