होम / बिजनेस / आसमान में बढ़ा 'कॉम्पिटिशन', बेचैन कंपनियां बदल रहीं रणनीति; ये है AI का प्लान

आसमान में बढ़ा 'कॉम्पिटिशन', बेचैन कंपनियां बदल रहीं रणनीति; ये है AI का प्लान

जेट एयरवेज भी वापसी कर रही है. उम्मीद है कि सितंबर से जेट के विमान आकाश में नज़र आने लगेंगे. जेट एयरवेज ने 2019 में अपनी उड़ानें बंद करने का ऐलान किया था, अब तीन साल कंपनी कमबैक कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

विशन सेक्टर में कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया है. जब से राकेश झुनझुनवाला की 'आकासा' एयरलाइन ने दस्तक दी है, अन्य कंपनियां अलर्ट हो गई हैं. इसकी वजह है आकासा का बेहद कम कीमत पर हवाई सफर उपलब्ध कराना. इसके अलावा, सरकारी से प्राइवेट हुई एयर इंडिया की सुधरती परफॉरमेंस भी कई कंपनियों के लिए परेशानी की वजह बनी हुई है. 

तेजी से हो रहा डेवलपमेंट
इस बीच, जेट एयरवेज भी वापसी कर रही है. उम्मीद है कि सितंबर से जेट के विमान आकाश में नज़र आने लगेंगे. जेट एयरवेज ने 2019 में अपनी उड़ानें बंद करने का ऐलान किया था, अब तीन साल कंपनी कमबैक कर रही है. इस वक्त भारतीय आकाश में 'इंडिगो' का दबदबा है, लेकिन बीते कुछ समय में एयरलाइन इंडस्ट्री में जिस तेजी से डेवलपमेंट देखने को मिले हैं, उसने सभी को अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर कर दिया है. कुछ कंपनियां अपने विमानों के बेड़े को बढ़ाने में लगी हैं, इसमें एयर इंडिया के साथ-साथ स्पाइसजेट (SpiceJet) भी शामिल है.

पैसा जुटा रही स्पाइसजेट
स्पाइसजेट अन्य एयरलाइन और बाहरी पक्षों से निवेश हासिल की करने की कोशिशों में लगी है, ताकि अपने बेड़े में सात और बोइंग विमान शामिल कर सके. करने की है। स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह का कहना है कि कंपनी दिसंबर तक 7 और बोइंग विमान फ्लीट में शामिल करना चाहती है. बता दें कि हाल के दिनों में स्पाइसजेट की कई उड़ानें तकनीकी गड़बड़ी के चलते प्रभावित हुई थीं. इसके बाद नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइन के खिलाफ कार्रवाई भी की थी. 

इतने विमान खरीदने की योजना
वहीं, इंडिगो जैसी एयरलाइन को कड़ी टक्कर देने के लिए टाटा समूह ने भी कमर कस ली है. समूह की योजना एयर इंडिया के विमानों के बेड़े में ज़बरदस्त इजाफा करने की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर इंडिया के लिए 200 नए विमान खरीदे जा सकते हैं. इसमें करीब छह बोइंग, 25 एयरबस A 320 निओ सहित छोटे आकार के विमान शामिल हैं. इतना ही नहीं, छुट्टियों के सीजन में बढ़ने वाली डिमांड को ध्यान में रखते हुए किराए पर विमान लेना भी टाटा की योजना का हिस्सा है. इसके तहत बोइंग 777 विमानों को अमेरिका की डेल्टा एयरलाइन से लीज पर लिया जा सकता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

12 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

12 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

17 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

17 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

17 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

12 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

12 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

13 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

19 hours ago