✕

होम / बिजनेस / 2 हजार के पार पहुंचा कंपनी का शेयर, आनंद महिंद्रा ने कुछ इस तरह किया निवेशकों को Thanks

2 हजार के पार पहुंचा कंपनी का शेयर, आनंद महिंद्रा ने कुछ इस तरह किया निवेशकों को Thanks

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर की कीमत 2 हजार के पार पहुंच गई है. इस उपलब्धि का श्रेय आनंद महिंद्रा ने शेयर के निवेशकों को दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर की कीमत में तेजी के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra Ltd) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपने निवेशकों को शुक्रिया कहा है. उन्होंने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयर में आई तेजी को लेकर अपनी खुशी का इजहार किया. उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में जहां महिंद्रा के शेयर की कीमत 500 रुपये थी. वहीं, अब इसके शेयर की कीमत 2000 रुपये हो गई है. शेयरों में आई तेजी का श्रेय निवेशकों को जाता है.

एक्स पर किया पोस्ट
महिंद्रा के शेयरों में आई तेजी के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक्स (X) पर पोस्ट कर सभी निवेशकों को थैंक यू कहा है. आनंद महिंद्रा ने एक्स पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर प्राइस का स्क्रीनशॉट शेयर किया. अपने पोस्ट में लिखा कि दिसंबर 2019 में कंपनी के शेयर की कीमत 500 रुपये थी. वहीं, उस वक्त तत्कालीन CFO ने उम्मीद जताई थी कि वर्ष 2022 में कंपनी के शेयर की कीमत 2,000 रुपये हो जाएगी. हालांकि, कोरोना महामारी की वजह से यह संभव नहीं हो पाया.

5 साल में इतना दिया रिटर्न
आनंद महिंद्रा ने ट्वीट में यह भी कहा कि दो साल के बाद जब कंपनी के शेयर की कीमत 2,000 रुपये हो गई है, तो इस मील के पत्थर को पार करने के बाद काफी खुशी हो रही है. इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए भले ही काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने महिंद्रा ग्रुप की टीमों को धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके बिना यह लक्ष्य पाना संभव नहीं है. आपको बता दें, 2019 में महिंद्रा के शेयर 500 रुपये के थे. वहीं, अप्रैल 2020 में कंपनी के शेयर 280 रुपये तक पहुंच गया. 5 साल में अपने निवेशकों को कंपनी के शेयर ने 612 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. शुक्रवार को महिंद्रा के शेयर 2,011.90 रुपये पर बंद हुआ है.

इसे भी पढ़ें-25 देश, 350 कंपनियों और 10 हजार होल सेलर्स के साथ लगेगा टॉय एक्‍सपो, ये है इसका मकसद

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

2 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

3 hours ago

लेयशा बासमती राइस की ब्रांड एंबेसडर बनीं अभिनेत्री यामी गौतम धर

SSIEL ग्रुप के ब्रांड लेयशा बासमती राइस के टीवी, ओटीटी, सिनेमा, आउटडोर और डिजिटल कैंपेन में नजर आएंगी यामी गौतम धर, प्रोडक्ट लॉन्च और उपभोक्ताओं से जुड़े कार्यक्रमों में भी होंगी शामिल

3 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

4 hours ago

TVS ग्रुप में उत्तराधिकार की जंग, कारोबारी परिवारों में पहले भी बंट चुकी हैं कंपनियां

वेणु श्रीनिवासन के परिवार में संपत्ति और उत्तराधिकार को लेकर विवाद ने फिर चर्चा में लाए कारोबारी घरानों के पारिवारिक झगड़े, रैनबैक्सी से लेकर दूसरे बड़े उद्योग समूहों तक ऐसे विवादों ने बदली कंपनियों की कमान और कारोबार की दिशा

4 hours ago

बड़ी खबरें